{"_id":"593eb2751126f416468b45b0","slug":"141497281141-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैक्स रैकेट के एक दर्जन आरोपियों की रिमांड बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैक्स रैकेट के एक दर्जन आरोपियों की रिमांड बढ़ी
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेक्स रैकेट के एक दर्जन आरोपियों की रिमांड फिर बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बहुचर्चित सेक्स रैकेट में पकड़े गए एक दर्जन आरोपियों की न्यायालय ने 14 दिन की रिमांड फिर बढ़ा दी है। किसी को जमानत नहीं मिल सकी।
गत माह शहर के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए ढाई माह तक लगातार शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है। उसकी पुत्री से शादीलाल कॉम्प्लेक्स के पीछे वाली गली में चिंचू महाराज के मकान में माही परमार उर्फ छाया सिंह देह व्यापार कराती है। देह व्यापार में 15 से 24 साल की लड़कियां शामिल हैं, जो माही परमार ग्राहकों को सप्लाई करती है। जहां इन सभी लड़कियों के साथ दुष्कर्म करवाती है। उसकी पुुत्री को आमिर पठान, आलोक द्विवेदी (जो पुलिस विभाग में ही एसओजी में तैनात है), राहुल नायक, गजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह बुंदेला, कल्यान, राज चौहान, देवेंद्र पटेल, महाराज पिसनारी, यश गुप्ता व एक 65 वर्षीय अज्ञात द्वारा ढाई माह तक दुष्कर्म किया और यह सब माही परमार द्वारा करवाया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से सभी को चौदह दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया था। इसके बाद महरौनी से दो आरोपियों को उक्त प्रकरण में पकड़ा था, जबकि एक आरोपी राज चौहान ने न्यायालय में खुद सरेंडर कर दिया था, जहां से उसे भी जेल भेज दिया था।
सोमवार को सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, जहां पकड़े गए सभी बारह अभियुक्तों माही उर्फ छाया सिंह, देवेंद्र शुक्ला उर्फ चिंचू, सर्वेश कुमार उर्फ यश गुप्ता, राजेंद्र सिंह आमिर पठान, हरेंद्र सिंह, आलोक कुमार द्विवेदी, राहुल नायक, गजेंद्र सिंह, राज चौहान, कल्यान सिंह व देवेंद्र पटेल को न्यायालय ने फिर से चौदह दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।