{"_id":"5c100e56bdec2241454bc604","slug":"131544556118-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व नपा अध्यक्ष के खिलाफ दी ,जान से मारन की धमकी व लूट की तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व नपा अध्यक्ष के खिलाफ दी ,जान से मारन की धमकी व लूट की तहरीर
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नपा अध्यक्ष के खिलाफ धमकी व लूट की तहरीर
ललितपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने पिछले दिनों अपनी जमीन पर अवैध कब्जा होने के मामले में धरना दिया था। लेकिन अब उन पर एक व्यक्ति ने आराजी जमीन पर अवैध कब्जा करने व मकान निर्माण सामग्री लूटकर ले जाने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप को लेकर एसपी से कार्रवाई गुहार लगाई। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला रैदासपुरा निवासी मन्नूलाल पुत्र छत्ते ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पीड़ित की आराजी जमीन बाहर हद नगर पालिका में है। जिस पर पीड़ित सहखातेदारों के साथ काबिज है। जिस पर खेती कार्य कर रहा है। आराजी पर मकान का निर्माण कर चल रहा है। जिस पर नौ दिसंबर को दोपहर तीन बजे विपक्षी अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से आए और निर्माण कर रहे कारीगरों व मजदूरों को निर्माण करने से मना करने लगे। जिस पर पीड़ित ने कार्य रोकने का कारण पूछा, जिसको लेकर विपक्षीगण आवेश में आकर गाली-गलौज करने लगे। अन्य साथियों ने निर्माण को गिरा दिया। मजदूरों को भगा दिया। मना करने पर जान से मारने पर अमादा हो गए। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। उक्त विपक्षी गेंती, फावड़ा, तसला, व खिड़की लूट कर ले गए। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की। जिस पर पीड़ित को ही बिठा लिया गया। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।