फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   निर्माण कार्यों की जांच की मांग की

निर्माण कार्यों की जांच की मांग की

Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्यों की जांच की मांग की
निर्माण कार्यों की जांच की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायत सेमराभाग नगर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर गांव में निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है। आरोप लगाया गया कि गांव में वित्त आयोग की धनराशि बैंकों, शासकीय धनराशि को पूरी तरह से अनुपयोगी निर्माण कार्यों में व्यय किया गया है। रोड से पड़राघाट सजनाम नदी तक वित्त आयोग की धनराशि से सोलिंग रोड का कार्य अभी हाल ही में कराया है, जिसका ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। गजरा के मकान से कंजीघाट तक सजनाम नदी तक सोलिंग का काम भी कराया गया है, यह भी ग्रामीणों के लिए लाभप्रद नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस रोड का उपयोग नदी से बालू निकालने के लिए किया जाता है और यहां व्यापक रुप से अवैध खनन होता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन पर संतोष सिंह के हस्ताक्षर हैं।


जबरन सेवानिवृत्ति का आदेश निरस्त करने की मांग
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर परिभाषित पेंशन व्यवस्था को लागू करने, सेवानिवृत्ति का आदेश निरस्त करने समेत 13 सूत्रीय मांगों के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि वेतन विसंगतियों को समाप्त करने एवं समान कार्य के लिए समान वेतन स्वीकृत करते हुए राज्य सचिवालय से ब्लॉक स्तर तक के कर्मचारियों को समान वेतन स्वीकृत किया जाए। केंद्र के समान अन्य भत्ते एवं सुविधाएं राज्य कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएं। नियमित किए गए पूर्व कार्य प्रभारित कर्मचारियों की सेवाएं पेंशन के लिए जोड़ी जाएं। नान फंक्शनल ग्रेड पे को समाप्त करते हुए वेतन निर्धारण किया जाए। चरित्र पंजिका की व्यवस्था समाप्त की जाए। रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से भरने संबंधी 13 सूूत्रीय मांगें पूूरी करने की मांग की है। ज्ञापन पर धर्मसिंह यादव, बलवीर सिंह, संजय जैन, उदयनारायण, रुपेश तिवारी, पवन गौतम, पूजा वर्मा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed