{"_id":"5b9aba68867a55014118da26","slug":"121536866920-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के नाना ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते के नाना ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
रिश्ते के नाना ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म
पुत्री को न्याय दिलाने को भटक रही महिला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर रिश्ते के नाना पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस अधीक्षक दिए ज्ञापन में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री जो पास के ही एक गांव में स्थित कन्या हाइस्कूल में अध्य्यनरत है। उसकी पुत्री गत सात सितंबर को घर पर अकेली थी और वह अपने परिवार के लोगों के साथ खेतों पर काम करने गई थी। उसी दिन शाम को करीब पांच बजे शाम को उसके ही गांव का एक व्यक्ति जो रिश्ते में उसका नाना लगता है, उसके घर आया और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल से तमंचा दिखाकर अपने साथ ले गया और रात्रि में ही ललितपुर में अपने दोस्त के यहां रखा, जहां उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें की। इसका विरोध करने पर उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए। सुबह होने पर वह उसकी पुत्री को झांसी ले गया, जहां उसने रास्ते में लोगों को बताना चाहा, लेकिन तमंचा दिखाकर धमकी देता था और उसे यह भी धमकाया कि उसकी मां और पिता को भी जान से मार देगा। जिससे वह भयभीत हो गई। लेकिन जैसे ही वह झांसी में बस स्टैंड पर पहुंची तो उसकी पुत्री कुछ पुलिस वालों को देखकर उक्त व्यक्ति से छूटकर पुलिस वालों के पास पहुंच गई और पूरी घटना बताई। जहां पुलिस वालों को उसकी पुत्री ने अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया, जिस पर पुलिस वालों ने उसे व उसके पति को उनकी पुत्री के बारे में जानकारी दी। तब से वह अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने को भटक रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से उसकी पुत्री को इंसाफ दिलाने के लिए दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।