फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सोलर लाइटों से कब रोशन होगा नगर?

सोलर लाइटों से कब रोशन होगा नगर?

Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइटों से कब रोशन होगा नगर?
सोलर लाइटों से कब रोशन होगा नगर!
विज्ञापन

खंभों पर ठेकेदार ने नही लगाई बैटरियां
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)।
सरकार भले ही आमजन को सुख सुविधाएं मुहैया कराने के लिए चाहे जितना धन खर्च कर व्यवस्थाओं को बेहतर करने मे लगी हो। लेकिन विभागीय ठेकेदार प्रशासन पर इतने हावी हो गए हैं कि जब मर्जी तब काम करेंगे।
कस्बा महरौनी के नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नगर को बिजली की अनुपस्थिति में नगर को रोशन बनाए रखने के उद्देश्य से सोलर लाइट खंभे नगर में जगह-जगह स्थापित कर उनपर एलएडी लाइट लगनी थी। जिसे सौर ऊर्जा से बैटरी के द्वारा संचालित करने की कार्य योजना प्रस्तावित थी। लेकिन विगत वर्ष 2017 में नगर पंचायत चुनाव के पूर्व नगर के अनेक स्थानों पर सोलर खंभे स्थापित करा दिए। लेकिन उक्त खंभों पर न तो बैटरी लगाई गई है और कुछ खंभे पर एलइडी बल्ब व प्लेट तक नहीं लगी है। जबकि नगर पंचायत द्वारा कुछ राशि का भुगतान भी हो चुका है, जिसे ठेकेदार ले चुका है। लेकिन फिर भी बैटरियों की आपूर्ति होने के बावजूद उक्त खंभे पर कही भी कोई बैटरी स्थापित नहीं हुई है, जिससे नगर में बिजली गुल होने के बाद अंधेरा बना रहता है और लोगवाग शाम को थके हारे आफिस से या अपने निजी कार्यालयों को बंद कर कुछ समय अपनों के बीच गुजारने के उद्देश्य से बाजार में टहलने को निकल आते हैं। लेकिन नगर की शाम के समय 132 से होने वाली रोस्टिंग होने के बाद पूरे शहर में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा सरकारी धन खर्च होने के बाद आमजन को मिलने वाली उक्त सुविधा का कही ठिकाना नहीं दिखाई दे रहा है, जिससे सरकार की छवि तो धूमिल हो ही रही है। साथ ही नगरवासी भी परेशान हो चले हैं। महरौनी नगर के वाशिंदों ने नगर में लगाये गये सोलर खंभों पर बैटरी रखकर जल्द से जल्द रोशन कराने की प्रशासन से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed