फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रोजेक्ट नई किरण में दो परिवार फिर टूटने से बचे

प्रोजेक्ट नई किरण में दो परिवार फिर टूटने से बचे

Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रोजेक्ट नई किरण में दो परिवार फिर टूटने से बचे
दो परिवार टूूटने से बचे
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत दो परिवारों में आपसी सुलह समझौता करा दिया गया। दोनों पक्षों के गिले शिकवे दूर होने पर फिर एक हो गए। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग की अध्यक्षता में तीन मामलों में दोनों पक्ष आए, जिनमें समझाने के बाद दो परिवारों में सुलह समझौता के आधार पर समझौता हो गया और वह खुशी से एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने कहा कि नई किरण के अंतर्गत बिखरे परिवारों को एक करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर महिला निरीक्षक ललित कुमारी, आरक्षी सरिता मौर्या, सरोज निषाद, सदस्य डॉ. जनक किशोरी शर्मा, भगवत नारायण शर्मा, डॉ. एसपी पाठक, सुधा कुशवाहा, अजय बरया, डॉ.दीपक चौबे, डॉ.संजीव कुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed