फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेलवे लाइनों के बीच में पड़ा मिला अज्ञात शव

रेलवे लाइनों के बीच में पड़ा मिला अज्ञात शव

Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइनों के बीच में पड़ा मिला अज्ञात शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन

ललितपुर। दैलवारा रेलवे स्टेशन से ललितपुर की ओर रेलवे पटरियों के बीच में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कोतवाली के दैलवारा चौकी के अंतर्गत सिलगन के आगे अप और डाउन रेलवे लाइन के बीच में खंभा नंबर 1044 के पास 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके सिर में एक तरफ और पीठ में गहरी चोटें पाई गईं। वह हाफ सैंडों सफेद रंग की बनियान और धारीदार सिलेटी रंग की पैंट पहने हुए था। उसकी हल्की दाढ़ी थी। हुलिया से वह मुस्लिम समुदाय का लग रहा था। फिलहाल उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन, अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह ट्रेन के गेट के पास बैठने के दौरान ही गिरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed