फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध शराब कार्रवाई

अवैध शराब कार्रवाई

Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब कार्रवाई
फोटो- 12
विज्ञापन


मऊमाफी के अवैध शराब डेरों पर हुई कार्रवाई
ललितपुर। अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में आबकारी विभाग और प्रशासन ने मऊमाफी गांव के शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 4500 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और 58 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया।
डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी सलमान ताज पाटिल के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय के नेतृत्व में अवैध शराब माफिया के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ सिटी हिमांशु गौरव के साथ मिलकर आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी, गौरव मिश्रा और अमित कुशवाहा ने कच्ची शराब बनाने के गढ़ मऊमाफी गांव में दविश दी। इस दौरान टीम ने घरों में छिपाकर रखी गई कच्ची शराब और बनाने के उपकरणों को नष्ट किया। इस मौके पर टीम ने 4500 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा 58 किलोग्राम लहन नष्ट किया।
विज्ञापन


सौजना में किया पुलिस ने पेदल मार्च
सौजना (महरौनी)। थाना सौजना अंतर्गत सौजना गांव में शासन के निदेशानुसार पुलिस ने पैदल मार्च किया। जिसमें महरौनी क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार ने थानाध्यक्ष योगेंद्र नाथ चंदेल ने पूरे गांव में अपने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इसके उपरांत दोनो पुलिस अधिकारियों ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed