फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्राचार्य ने जांच नहीं करने पर बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण

प्राचार्य ने जांच नहीं करने पर बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 10 Apr 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य ने जांच नहीं करने पर बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
जांच नहीं करने पर बीईओ से स्पष्टीकरण
विज्ञापन

ललितपुर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2017 तृतीय सेमेस्टर प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप की जांच में उदासीनता बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने बीएसए के माध्यम से दो दिवस के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है।

जिले में कई निजी शिक्षण संस्थानों में डीएलएड प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इनके प्रशिक्षुओं को समय-समय पर इंटर्नशिप कराई जाती है। इसमें प्रशिक्षु सुविधाजनक स्कूल आवंटन की मांग करते हैं। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन मनमानी करता है। झांसी जिले के रहने वाले प्रशिक्षुओं की पहली पसंद तालबेहट नगर क्षेत्र के विद्यालय होते हैं। इसी तरह जनपद मुख्यालय के आसपास रहने वाले प्रशिक्षु नगर के स्कूल में इंटर्नशिप चाहते हैं। इस वजह से स्कूल आवंटन पर विवाद उत्पन्न होता है। डायट प्राचार्य महाराज स्वामी के पास ऐसी ही एक शिकायत पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय पनारी व पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की पहुंची। जिस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा मो. जमील खान व खंड शिक्षा अधिकारी नगर विनोद पटैरिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जांच अधिकारियों को 18 मार्च से प्राथमिक विद्यालयों में कराई गई इंटर्नशिप की हकीकत जानकर आख्या चार अप्रैल तक देनी थी। लेकिन, खंड शिक्षा अधिकारियों ने इसकी जांच में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस पर डायट प्राचार्य ने कड़ा रुख अपनाते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उन्होंने दो दिवस में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा ने हरकत में आते हुए जांच का जिम्मा सह समन्वयक हरिनारायण चौबे व ललिता खेर को सौप दिया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी नगर विनोद कुमार पटैरिया का कहना है कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त रहने से अन्य कोई काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed