फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ?? ????? ????????? ?? ??????

FIR at eight polling personnel

Sat, 05 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी के सख्त रुख के बाद भी मतदान कार्मिक सबक नहीं ले रहे हैं। तृतीय चरण के ब्लाक बिरधा में होने वाले मतदान में आठ मतदान कार्मिक पोलिंग पार्टियों के साथ शामिल नहीं हुए। इस पर निर्वाचन अधिकारी बिरधा ने पुलिस को अनुपस्थित कार्मिकों के नाम सौंप दिए।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को बिरधा ब्लाक के प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान आठ मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे, जिससे पोलिंग पार्टियां देरी से रवाना हो सकीं। इस पर निर्वाचन अधिकारी बिरधा डा. अशोक कुमार यादव ने सभी आठ मतदान कार्मिकों के विरुद्घ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 एवं आईपीसी की धारा में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

.....
यह रहे गैर हाजिर
ललितपुर। सिंचाई निर्माण खंड के मनीष कुमार निगम, सफाई कर्मी प्रदीप कुमार, सहायक अध्यापक दीनदयाल, लघु सिंचाई विभाग के सर्वे अमीन सुनील कुमार चौरसिया, सहायक अध्यापक तपन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय के ओमप्रकाश, सहायक अध्यापक लालचंद्र और सफाई कर्मी वीरेंद्र कुमार अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
ड्यूटी पत्र आज से प्राप्त करें
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों से अपने- अपने विभाग के कर्मचारियों के ड्यूटी पत्र पांच दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे से प्राप्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed