फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime case kand

फांसी-आजीवन कारावास की सजा के डर से बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 26 Jul 2022 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime case kand
ललितपुर। जिला कारागार में पत्नी की हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध चल रहे थाना बार क्षेत्र के ग्राम मथुराडांग निवासी बहादुर राजपूत ने आजीवन कारावास या फांसी की सजा होने के डर से खुद को गर्दन पर चोट पहुंचाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिला कारागार प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम मथुराडांग निवासी बहादुर राजपूत की पत्नी राधा जून माह में ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। उपचार के दौरान 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर बार थाना पुलिस ने बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जून माह में ही उसे जेल भेज दिया था। उधर, जेल में कुछ दिन रहने के बाद बहादुर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इस दौरान अन्य कैदियों से बातचीत होने पर उसे आशंका होने लगी कि पत्नी की हत्या के मामले में वह कभी जेल से नहीं छूट सकेगा और उसे आजीवन कारावास या फांसी की सजा हो जाएगी।
विज्ञापन

इसी आशंका के चलते उसने एक सप्ताह पहले जेल की दीवारों पर लगे कटीले तारों वाले जिंगलों के जरिए अपनी गर्दन को चोट पहुंचाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे देख लिया और पकड़कर जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया, जहां उसे ठीक होने पर चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती कर लिया गया और सुरक्षा तैनात कर दी गई। सोमवार को उसके ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई, जिस पर उसे वापस जिला कारागार भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की जलाकर हत्या के मामले में निरुद्घ एक बंदी ने जेल से कभी रिहा नहीं होने और आजीवन कारावास की सजा होने की आशंका के चलते खुद को चोट पहुंचाई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन अब वह ठीक हो गया है और सोमवार को उसे जिला कारागार वापस भेज दिया गया है।
-लाल रत्नाकर सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed