{"_id":"66b28ae4a63a1fb8e80f6994","slug":"crane-entered-the-room-of-sleeping-workers-four-injured-one-dead-lalitpur-news-c-11-hsr1006-365930-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सोते हुए मजदूरों के कमरे में घुसी क्रेन, चार घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सोते हुए मजदूरों के कमरे में घुसी क्रेन, चार घायल, एक की मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंगलवार तड़के लोक निर्माण विभाग की साइट के पास तेज रफ्तार क्रेन मजदूरों के कमरे में घुस गई। क्रेन की टक्कर से कमरे की दीवार गिर गई और सो रहे मजदूर चपेट में आ गए। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों के बयान पर केस दर्ज कर फरार क्रेन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय गरीबा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए कमरे में रहता था और विभाग के लिए ही काम करता था, जबकि उसके साथ हादसे में घायल खेमचन्द, हरकौर, रामेश्वर, घनश्याम भी पीडब्लूडी के लिए ही मजदूरी करते हैं
और सभी एक ही कमरे में रहते हैं। मृतक और घायलों के परिजन अपने पैतृक ग्राम ललितपुर के थानाक्षेत्र पाली स्थित ठगारी में रहते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 3:56 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एमबी रोड के पास एक घर में क्रेन घुस गई है और एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक क्रेन कमरे में घुसी हुई थी और घर की दीवार गिर चुकी थी। पुलिस ने मलबे के नीचे फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल गरीबा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।
मेट्रो साइट पर काम कर रही थी क्रेन
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी घायल लोक निर्माण विभाग के लिए मजदूरी करते हैं जबकि क्रेन बीआर क्रेन कंपनी की है। ओखला टी-पॉइंट पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट में काम के लिए क्रेन को रखा गया है। मेट्रो साइट पर तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक ने पुलिस को बयान में बताया कि क्रेन चालक ने तुगलकाबाद ले जाने के लिए मेट्रो साइट से क्रेन निकाली और जब उसने एमबी रोड पर क्रेन को तुगलकाबाद की ओर मोड़ने की कोशिश की, तो चालक ने क्रेन पर नियंत्रण खो दिया। क्रेन की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते क्रेन विपरीत कैरिजवे स्थित इस घर में जा घुसी।