फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cowshed being built with poor material

Lalitpur News: घटिया सामग्री से बनाई जा रही गोशाला

Wed, 11 Dec 2024 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cowshed being built with poor material
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने मंगलवार को विकास खंड तालबेहट, सीएचसी और बिजरौठा की निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला निर्माण में भारी कमियां मिलीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह को प्रत्येक दो दिन में इसका निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने ग्राम सभा बिजरौठा में 1.50 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। इसके बाद अस्थायी गोशाला का निरीक्षण कर पशुओं की देखरेख की जानकारी ली।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय जाकर वहां मिशन प्रबंधक इकाई में स्वयं सहायता समूहों के बारे में जानकारी ली। निष्क्रिय समूहों को बंद करने एवं अन्य समूहों को सक्रिय बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा सेल में एपीओ और तकनीकी सहायकों से मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता और मजदूरों के भुगतान को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि मनरेगा सत्यापन में लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ डीडीओ दीपक यादव, एसडीएम भूपेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed