फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow shelter scam, congress party protest

कागजों में चल रहे गऊ सेवा आयोग व प्राधिकरण:प्रदीप

Tue, 22 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
cow shelter scam, congress party protest
गौवंश की मौत पर मुंडन कराते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तहसील महरौनी के ग्राम सौजना स्थित गोशाला में अव्यवस्था के कारण मर रहे गोवंशों के मामले में सोमवार क ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 11 कार्यकर्ताओं ने अपना मुंडन करवाकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि इन बालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास कोरियर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम सौजना की गोशाला में गोवंश के मरने के मामले में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को घंटाघर प्रांगण में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी सहित 11 कार्यकर्ताओं ने अपना मुंडन कराया। प्रदर्शन में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि हिंदू रीति-रिवाज में परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो सिर का मुंडन कराया जाता है, उसी प्रकार सौजना गोशाला में व्याप्त भारी अव्यवस्थाओं के चलते हो रही गोवंशों की मौत के विरोध में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 11 कार्यकर्ताओं ने अपने बाल दान किए हैं। इनको एक मटके में रखकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को कोरियर के माध्यम से भिजवाया जाएगा। सिर मुड़वाने वालों में प्रदेश महासचिव एनएसयूआई संजय जाटव, शुभम शुक्ला सोनू, शुभम रिछारिया, रोहित कुशवाहा, हेमंत जैन, संजू रजक, रानू सिरौठिया, अजय परिहार व अमन रैकवार शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, धनीराम अहिरवार, बहादुर अहिरवार, उवेश खान, मो आसिफ, सुनील खजुरिया, अजय तोमर, नवनीत किलेदार, अंकुश जैन, समद खान, महेंद्र पनारी, पुनीत देवलिया, प्रदीप रिछारिया, रामावतार राजपूत, नीलेश पटेल प्यासा, रामनरेश दुबे, ब्रजेश पाल, सुनील अहिरवार, सुनील पटैरिया, आकाश झा, जुनैद पठान, असलम, प्रेम भैया नामदेव, गुलाब बरार, कुलदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आज तक न तो गंगा साफ हुई और न ही गाय सुरक्षित हो पाईं, जन आंदोलन चलाएंगे
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की गोशालाओं में गायों को रखने की स्थिति बेहद खराब है। युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई इसे जन आंदोलन बनाएगी। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और ललितपुर के प्रभारी राहुल रिछारिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में गाय और गंगा के नाम पर भाजपा ने सरकार बनाई, लेकिन आज तक न तो गंगा साफ हुई है और न ही गाय सुरक्षित हो पाई है।
----------------
कागजों में चल रहे गऊ सेवा आयोग और प्राधिकरण : प्रदीप
ललितपुर। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने इस संबंध में पत्रकार भवन में बुलाई प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बनाए गए बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण और गऊ सेवा आयोग कागजों में चल रहे हैं। प्रदेश सरकार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से सीख लेना चाहिए, जिन्होंने गोधन न्याय योजना चलाई। जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में गो संरक्षण का उदाहरण पेश किया।
उन्होंने कहा कि आज किसानों के सामने अन्ना जानवरों की समस्या है। गायों के मरने की समस्या है। प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जागने के लिए कहा है। गोशाला में अभी तक स्वस्थ, बीमार और कमजोर गोवंश का चिह्नींकरण नहीं कराया है। गोवंश के खाने का मेन्यू मौसम के अनुसार तय रहता है। लेकिन गोशालाओं में सर्दी के मौसम में भूसा खिलाया जा रहा है, उसी भूसे पर गोबर भी पड़ा है। गोशालाओं में सफाई भी नहीं की जा रही है। बीमार गायों के लिए हीटर रूम बनता है पर गायों को अभी तक काउ कोट नहीं मिल पाए हैं और न ही हीटर रूम। गमचारी गोशाला में गाय बारिश के समय पानी से और सर्दी के समय ठंड से एवं गर्मी में तड़पने से मरती हैं।
उन्होंने दावा किया कि यदि मुख्यमंत्री इन गोशालाओं को संचालित नहीं कर पा रहे हैं तो वे हमारी पार्टी के जिम्मे छोड़ दें। हम इन गोशालाओं को बेहतर तरीके से चला लेंगे। प्रदेश सचिव व ललितपुर प्रभारी राहुल रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस ने कभी मंदिर व गाय पर राजनीति नहीं की है। उन्होंने बताया कि गोशाला के मामले में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शीघ्र ही बुंदेलखंड के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। शीघ्र ही आगे की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। इस मौके पर सुनील खजुरिया, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, हरीबाबू शर्मा, मो आसिफ, उवेश खान आदि उपस्थित रहे।

ये हैं मुख्य मांगे
-गोशालाओं की हकीकत जानने एक कमेटी गठित की जाए, जिसमें जनता से, मीडिया से व जनप्रतिनिधि शामिल हों और वह कमेटी प्रशासन की समिति के साथ निरीक्षण करे।
-गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरा और कमांड कंट्रोल रूम बनाए जाए।
-लापरवाह सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए

ललितपुर। गोवंश की मौत पर मुंडन कराते युवा व एनएसयूआई कांग्रेसी व मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्?

ललितपुर। गोवंश की मौत पर मुंडन कराते युवा व एनएसयूआई कांग्रेसी व मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्?- फोटो : LALITPUR

कलशों में बाल रखते कांग्रेसी

कलशों में बाल रखते कांग्रेसी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed