फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow house negligence by administration

एक साल बाद भी नहीं शुरू करा पाए गोशाला, गांव-गांव घूम रहे छुट्टा जानवर

Wed, 09 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
cow house negligence by administration
अमौरा ग्राम पंचायत में अधूरा पड़ा गौशाला का निर्माण कार्य - फोटो : LALITPUR
सिलावन/ललितपुर। तहसील महरौनी अंतर्गत अमौरा ग्राम पंचायत में एक वर्ष पूर्व शासन की मंशानुरूप गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन कुछ ही दिन कार्य चलने के बाद इसे बंद कर दिया गया, जिसकी सुध अबतक किसी भी अधिकारी ने नहीं ली हैं। इसके चलते दर्जनों गांव के ग्रामीणों को आवारा जानवरों की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों की समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के साथ गांव-गांव में गोआश्रय स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत तहसील महरौनी अंतर्गत अमौरा ग्राम पंचायत में आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को छुट्टा जानवरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग 20 एकड़ में गोशाला निर्माण का तानाबाना बुना गया। यहां योजना अनुरूप गायों के लिए टीनशेड और टंकियों का निर्माण किया गया, पानी के लिए बोरिंग की गई। मोटर इत्यादि के लिए कमरे का निर्माण भी हुआ। गोशाला के चारों ओर तारबाड़ी की गई। इसके बाद यहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हुआ। जो आज भी जस की तस स्थिति में हैं। निर्माण कार्य बंद हुए लगभग एक वर्ष हो चुका हैं, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गोशाला का निर्माण हो जाता तो उन्हें छुट्टा जानवरों की समस्या से जूझना नहीं पड़ता।
विज्ञापन

दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा छुट्टा जानवरों से छुटकारा
अमौरा गांव में गोशाला के निर्माण से अमौरा, खैरा, कुरौरा, भैरा, भौरट, सतलींगा, दरौनी, नैगुंवा, सिमिरिया, समोगर, सुकाड़ी, चिरौला, बारव, पतारौ सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों को छुट्टा जानवरों की समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं। यदि ऐसा होता हैं तो यहां का किसान साल में तीन फसल आसानी से ले सकता हैं। छुट्टा जानवरों के चलते किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम अमौरा में गोशाला का निर्माण अधूरा नहीं है, गोशाला का निर्माण तो हो चुका था। लेकिन वहां का रास्ता सही न होने और वहां अन्ना पशुओं के न होने के कारण गोशाला का संचालन शुरू नहीं कराया गया है।

- सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी महरौनी

अमौरा गांव में लगा आवारा जानवरों का जमावड़ा

अमौरा गांव में लगा आवारा जानवरों का जमावड़ा- फोटो : LALITPUR

ग्राम अमौरा में मोटर इत्यादि के लिए बना कमरा

ग्राम अमौरा में मोटर इत्यादि के लिए बना कमरा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed