फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow gifted to 15 mulnutrition children

15 कुपोषित बच्चों को दी गई गायें

Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
cow gifted to 15 mulnutrition children
cow eating - फोटो : cow eating
ललितपुर। कल्यानपुरा गोशाला से कल्यानपुरा ग्राम पंचायत बाल विकास परियोजना/विकास खंड बिरधा में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 15 कुपोषित बच्चों संध्या पुत्री परमलाल, राहुल पुत्र राजकुमार, अंकित पुत्र मुकेश, अंशुल पुत्र लल्लू, अविनाश पुत्र मानसिंह, आशु पुत्र सुरेश, सोनिका पुत्री गिरधारी, शीलचंद पुत्र अरविंद, रितिक पुत्र अखिलेश, शिवम पुत्र दयाराम, गौरी पुत्री लक्षमन, स्नेहा पुत्री कल्यान, क्रान्ति पुत्री अरविंद, अंशकृति पुत्री विजय, दीपक पुत्र मनोज के परिवारों को पालन के लिए निशुल्क गाय भेंट की गईं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि वितरण के समय लाभार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक गाय के पालन के लिए प्रतिमाह 900 रुपये की धनराशि पशुपालन विभाग द्वारा संबन्धित लाभार्थी के खाते में अंतरित की जाएगी। धनराशि का प्रयोग गाय के रख-रखाव, उसके खान-पान एवं इलाज पर व्यय किया जाएगा। लाभार्थियों को गो पालन से लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया। गौ पालन से लाभार्थियों को नियमित रूप से दूध एवं कंपोस्ट खाद की उपलब्धता होने से परिवार के पोषण स्तर एवं कृषि उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया गया। उक्त अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण शाक्य, पुष्पा वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ललितपुर नीरज कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी बिरधा, ग्राम प्रधान कल्यानपुरा ऊदल सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed