फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid vaccine third stage

आज लगाई जाएगी चौदह सौ स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन

Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
covid vaccine third stage
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। कोविड वैक्सीन टीकाकरण के तृतीय चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तृतीय चरण में चार नए स्थानेें पर भी टीकाकरण किया जाएगा। 28 जनवरी को जिले में 14 सत्रों में 1400 सौ स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए आठ स्थानों पर वैक्सीन के डोज पर्याप्त मात्रा में टीकाकरण सेंटर पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। दो चरणों में वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें पहले चरण व द्वितीय चरण में चार स्थानों पर टीकाकरण किया गया है। इसमें ग्यारह सौ स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 718 को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

अब तृतीय चरण में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन टीकाकरण करने का लक्ष्य बढ़ाएगा। अब जिले में छह ब्लॉकों पर दो-दो सत्रों में टीकाकरण किया गया जाएगा। इनमें प्रत्येक सत्र में छह कर्मियों की टीम नियुक्त की गई है। एक टीम को 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। इस तरह 28 जनवरी को होने वाले वैक्सीन टीकाकरण में 14 सत्र लगाए जा रहे हैं। इनमें जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में एक-एक सत्र लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट, बार, महरौनी, मड़ावरा में दो-दो व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा, बिरधा में भी दो-दो सत्र लगाए जा रहे हैं। इस तरह कुल आठ स्थानों पर 14 सत्रों में चौदह सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लाभार्थियों को मोबाइल के माध्यम से संदेश भेजकर सूचना दी गई है। सभी वैक्सीन टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर सूची में नाम की जांच व सत्यापन के बाद टीकाकरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोविड वैक्सीन के टीकाकरण के तृतीय चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। 28 जनवरी को 14 सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
टीकाकरण
-----
तृतीय चरण में टीकाकरण के स्थान बढ़ाए गए हैं, जिससे अभियान में तेजी आ सके। सभी ब्लाक स्तर पर भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed