{"_id":"60b936698ebc3e84671cc19a","slug":"covid-vaccination-lalitpur-news-jhs196296591","type":"story","status":"publish","title_hn":"857 युवाओं ने कराया कोविड वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
857 युवाओं ने कराया कोविड वैक्सीनेशन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड की दूसरी लहर के बाद थमी वैक्सीनेशन की गति अब रफ्तार पकड़ रही है। जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाए गए 10 सत्रों में 18 से 44 वर्ष तक के 857 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। वहीं, 47 वर्ष से अधिक उम्र के 419 लोगों ने टीका लगवाए।
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान का असर नजर आने लगा है। शासन द्वारा युवाओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत होते ही टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ जुट रही है। टीकाकरण को लेकर युवा रुचि दिखा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर कोविड डोज लगवा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 18 से 44 वर्ष के 99 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल में 86, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में 82, न्यू पीएचसी गोविंद नगर में 87, इसके अलावा रेन बसेरा में 87, रावर इंटर कॉलेज में 89 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, सूचना कार्यालय में 50, नगर संसाधन केंद्र में 30, जिला सत्र न्यायालय में 48, सीडीओ कार्यालय में 50 लोगों ने को भी टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बिरधा पीएचसी पर 66 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडावरा में 85 लोगों ने डोज लगवाए। इस तरह कुल 857 ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा 45 से अधिक उम्र के 419 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
---
युवाओं की टीम ने किया जागरुक
बृहस्पतिवार को युवाओं की टीम ने ब्लॉक जखौरा के ग्राम बुढ़वार क्षेत्र में लोगों को कोविड से बचाव के लिए जागरुक किया। इसमें उन्होंने बताया कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। सामाजिक दूरी बनाएं रखें। कोविड वैक्सीन का टीका लगवाएं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने जीवन को सुखमय बनाएं। इस दौरान भौतिक उपाध्याय, देवांशु गोस्वामी, अनुज कांकर, अशोक वेस्टीज, आशीष, नैतिक, अनुज जैन, निशांक, चित्रांशु, आदित्य आदि मौजूद रहे।
---
बृहस्पतिवार को लगाए गए 10 सत्रों में 18 से 44 वर्ष के 857 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 419 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण