फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid vaccination

85 युवाओं ने लगवाया कोविड टीका

Fri, 04 Jun 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
covid vaccination
मड़ावरा। बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से 44 वर्ष के 85 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 व्यक्तियों ने कोविड टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। युवाओं ने इसमें रुचि दिखाई। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करके टीकाकरण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मड़ावरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 18 से 44 वर्ष आयु के 85 लोगों समेत कुल 132 ग्रामीणों का टीकाकरण कराया। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पर 85 युवाओं व 10 बुजुर्गों ने और ग्राम बमराना में 20, भीकमपुर में 10, सीरोंन में 07 कुल 132 ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया। ग्राम बगौनी, नाराहट, पीडार, गोराकला, गोराकछया एवं इकौना में एक भी टीका नहीं लगाया गया। चिकित्साधीक्षक मड़ावरा डा. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम धौरीसागर, गोराखुर्द, सेमरखेड़ा, पिपरट, सौंरई, बड़गाना, बुदनी, सरखड़ी, बछरई, गंगचारी आदि गांवों में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

----
भारतीय वैक्सीन जलवायु के हिसाब से निर्मित की गई है और यह हम भारतीयों के लिए बेहद कारगर है। युवाओं समेत क्षेत्र के सभी बुजुर्गों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की गई है। - डा. शिवकरन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी ग्रामीण टीका लगवाना चाहते हैं और वह अपना पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं वह उनकी नि:शुल्क सहायता के लिए तत्पर हैं। पंजीयन एवं स्लॉट बुक करने में किसी भी तकनीकी समस्या के लिये उनसे संपर्क कर सकते हैं।
- संदीप जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed