फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid hospital inpection

कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की नियमित जांच करें

Fri, 01 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
covid hospital inpection
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने कहा कि कोविड अस्पतालों में मरीजों की नियमित जांच कराई जाए तथा पर्याप्त मात्रा में पोषक पदार्थ उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। कोविड समीक्षा बैठक में बताया कि 24 घंटे में 1432 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें तीन व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। एक संक्रमित को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में कुल 70 एक्टिव केस हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कोविड अस्पतालों में निर्धारित समय पर मरीजों को भोजन, पानी, दवाएं व बच्चों को दूध, बिस्किट व अन्य पोषक पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कांटेक्ट ट्रेसिंग में संदिग्ध मरीजों व होम आइसोलेशन के मरीजों से संपर्क बनाए रखें। डोर टू डोर सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। नोडल अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रखें। पुलिस विभाग द्वारा मास्क न पहनने, दोपहिया वाहनों पर एक सवारी से अधिक सवारी बैठाए जाने व रात्रि 10 बजे के बाद घूमते पाए जाने पर चालान किए जा रहे हैं। डीएसओ पोर्टल में फीडिंग सहीं से की जाए। साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का पालन कर जनसंख्या बाहुल्य क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डा. अमित चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बक्शी आदि अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed