फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid hospital dictict hospital

जिला अस्पताल को किया कोविड अस्पताल में परिवर्तित, 150 वैड की होगी सुविधा

Sun, 02 May 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
covid hospital dictict hospital
ललितपुर। जिला अस्पताल को अब 150 बेड वाले कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया गया है। इसमें चार वेंटीलेटर की सुविधा की उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने यह आदेश जारी किया है। वहीं जनरल इमरजेंसी (आकस्मिक सेवा), स्नेक बाईट (सर्पदंश), डॉगबाईट (रेबीज) के मरीजों के उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में कक्ष स्थापित कर चिकित्सीय उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का उपचार राजकीय पॉलीटेक्निक तालबेहट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट में स्थापित क्रमश:एल-1, एल-2 हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जनपद मुख्यालय पर कोविड-19 के मरीजों के उपचार हेतु अभी तक समुचित व्यवस्था/संसाधन नहीं थे। चूंकि मुख्यालय पर कोविड-19 के लगभग तीन हजार मरीज चिन्हित किए गए हैं, इनमें से कुछ ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन एवं आवश्यक उपचार की तात्कालिक आवश्यकता पड़ती है। इन तथ्यों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने आदेश पारित करते हुए जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय (पुरुष) में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए 150 बेड निम्न व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के आदेश दिये जाते हैं, जिसके तहत कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय ललितपुर (पुरुष) में स्थापित एक्स-रे कक्ष एवं सीटी स्कैन कक्ष को छोड़कर शेष भाग कोविड-19 अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। जबकि जनरल इमरजेंसी (आकस्मिक सेवा), स्नेक बाईट (सर्पदंश), डॉगबाईट (रेबीज) के मरीजों के उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में कक्ष स्थापित कर चिकित्सीय उपचार कराया जाएगा। कोविड-19 के मरीजों एवं अन्य प्रकार के मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित स्थान/कक्ष को बैरीकेटिंग कर पृथक-पृथक किया जाएगा। जनपद मुख्यालय पर कोविड-19 से प्रभावित व्यक्तियों/मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किए जाने के आदेश दिए हैं, जिनमें प्रिजम्पिटव कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु चिकित्सीय वार्ड जिसमें कोरोना से प्रभावित ऐसे व्यक्ति जो एंटीजन/आरटीपीसीआर टेस्ट में निगेटिव हैं, लेकिन सीटी स्कैन के परीक्षण में मरीज में कोरोना के लक्षण पाये जा रहे हैं एवं उनका आक्सीजन लेवल कम हो रहा है, ऐसे संभावित मरीजों का चिकित्सीय उपचार इस कक्ष में किया जाएगा। कोविड जनरल वार्ड के कक्ष में कोविड-19 से प्रभावित मरीजों का सामान्य चिकित्सीय उपचार किया जाएगा। कोविड आईसीयू/वेंटीलेटर वार्ड कक्ष में कोविड-19 से प्रभावित गंभीर/ अति गंभीर मरीजों का चिकित्सीय उपचार किया जाएगा। इसके तहत कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक (टीलेटर/स्टॉफ की उपलब्धता/स्टॉफ की ड्यूटी का रोस्टर/इवाईयां, इंजेक्शन आदि अन्य आवश्यक संशाधनों का प्रबंध मुख्य चिकित्साधीक्षक (पुरुष) द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के परामर्शानुसार/समन्वय से सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधीक्षक (पुरुष) द्वारा अतिरिक्त स्टाफ की मांग किए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी अविलंब सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed