फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid examination dictict hospital

जांच के लिए अस्पताल में लोगों का तांता

Sun, 02 May 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
covid examination dictict hospital
मड़ावरा। सोमवार को होने वाली पंचायत चुनावों की मतगणना के लिए उम्मीदवारों एवं उनके अभिकर्ताओं की कोरोना जांच एवं रिपोर्ट बनवाना परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद मड़ावरा अस्पताल में कोविड परीक्षण सैंपलिंग एवं रिपोर्ट लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को चार सौ लोगों की जांच की गई। शनिवार को तीन सौ लोगों की जांच हुई। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिये कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य कर दिया गया है। मतगणना अभिकर्ताओं के कोरोना परीक्षण एवं बीते दिन की जांच रिपोर्ट लेने के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी भीड़ रही। व्यवस्था में सहयोग के लिये सिपाहियों की मौजूदगी के बाद भी अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने पर एसडीएम एसपी सिंह द्वारा अस्पताल का जायजा लिया गया। उन्होंने टेक्नीशियन को कोविड परीक्षण एवं रिपोर्ट तैयार करने में सावधानी बरतने एवं ग्रामीणों से व्यवस्था में सहयोग को कहा। मतगणना स्थल पर मेडिकल हेल्प डेस्क समेत अन्य चिकित्सा सुविधाओं के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed