फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid comand aaand control room

एकीकृत कोविड कमांड एण्ड कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 23 Apr 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
covid comand aaand control room
covid 19.jpeg - फोटो : covid 19.jpeg
ललितपुर। जनपद में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना कर दी गई है। इसमें नगर विकास, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत राज विभाग के अफसरों को शामिल किया गया है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिले के अधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए सर्विलांस, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग टेस्टिंग एवं संक्रमण पाए जाने पर उपचार की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसे ध्यान में रखकर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की है। इसमें अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके गर्ग और जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश सिंह को प्रभारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय एवं शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र को बनाया गया है। प्रतिदिन डोर- टू- डोर सैंपलिंग करने वाली सर्विलांस टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति व प्रतिदिन की समीक्षा का जिम्मा संबंधित तहसील के एसडीएम को सौंपा गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग का दायित्व जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है। एंबुलेंस की व्यवस्था सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संभालेंगे। खाने का जिम्मा अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग, खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी, सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पर नजर अपर पुलिस अधीक्षक रखेंगे। नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत, ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का जिम्मा जिला विकास अधिकारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

---------
आठ से दस संपर्क वालों की होगी सैंपलिंग
कोविड धनात्मक प्रकरण सामने आने पर तुरंत कॉट्रैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। प्रत्येक कोविड संक्रमित व्यक्ति के घर वाले और बाहरी संपर्क के व्यक्तियों को मिलाकर कम से कम 8 से 10 संपर्क वालों को चिह्नित कर सैंपलिंग कराई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कराए जाएंगे अस्पताल में भर्ती
रेहड़ी पटरी दुकानदार, बस रिक्शा आदि के ड्राईवर, कंटेनमेंट जोन तथा सर्विलांस के कार्य में लगे कर्मचारियों के संकमित पाए जाने के बाद उन्हें शीघ्र कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed