फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid alart no mash will be fine

कोविड पर सतर्कता बरतते हुए अधिक से अधिक जांचें कराई जाएं

Thu, 01 Oct 2020 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
covid alart no mash will be fine
covid - फोटो : covid
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें निर्देश दिए गए कि कोविड-19 पर अधिक सतर्कता बरतते हुए अधिक से अधिक टेस्ट किए जाने और बार-बार समझाने के बाद भी बिना मास्क के घूमने वालों के भी चालान किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में कोवडि अस्पतालों की समीक्षा में डॉ. बक्शी ने बताया कि एल-1 अस्पताल में 17 मरीज हैं, तीन नए मरीज भर्ती किए गए हैं और 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एल-2 अस्पताल में आठ मरीज भर्ती हैं, जबकि दो को डिस्चार्ज किया गया है। होटल में सात मरीज हैं। बुधवार को जनपद में 44 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिनमें अधिकतर जिला कारागार से हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में बुधवार तीन मरीजों को भर्ती कराया गया है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की समीक्षा में बताया कि कंटेनमेंट जोन में कांटेस्ट ट्रेसिंग व सफाई एवं सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो लोग बार बार समझाने के बाद भी बिना मास्क के घूम रहे हैं, उनका भी चालान किया जाए। रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की समीक्षा में बताया कि बुधवार को टीमों द्वारा जनपद में आठ विजिट किये गए हैं, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सभी सूचनाओं से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कोविड कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से अवगत कराते रहें। पेयजलापूर्ति की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि नगर में पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। गोविंद सागर बांध के पानी को पीने लायक बनाकर आपूर्ति की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनपद में टीम द्वारा किये गए निरीक्षणों में 65 जगह पर मच्छरों के लार्वा पाया गया है, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डा. अमित चतुर्वेदी, डा. हुसैन खान, डा. डीसी दोहरे, डा. जेएस बक्शी, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र रायउपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed