{"_id":"58c058b14f1c1b6d43dc7151","slug":"courtesy-of-mehrauni-will-be-run-in-a-new-building-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन भवन में शीघ्र संचालित होंगी महरौनी की कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन भवन में शीघ्र संचालित होंगी महरौनी की कोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नवीन भवन में शीघ्र संचालित होंगी महरौनी की कोर्ट
- फोटो : demo
वादकारियों और अधिवक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए महरौनी में शीघ्र ही नवीन भवन में कोर्ट का संचालन शुरू हो सकेगा। नवीन कोर्ट भवन बनकर तैयार हो चुका, जिसमें बिजली पानी की सुविधाओं का प्रबंध तेजी के साथ किया जा रहा है। जबकि अब मात्र रोड निर्माण ही बाकी रह गया है।
महरौनी स्थित तहसील परिसर के पुराने भवन में वर्षों पूर्व से अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन व सिविल जज जूनियर डिवीजन की न्यायालयों का संचालन हो रहा है। तहसील परिसर में जगह की कमी के चलते यहां वादकारियों व अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना होता है। हालांकि सिविल न्यायालयों का संचालन अलग से कोर्ट भवन में होता है। लेकिन अलग से भवन नहीं होने के चलते सिविल कोर्ट का संचालन यहां तहसील परिसर में स्थित भवनों में किया जा रहा है। लेकिन अब शीघ्र ही महरौनी से करीब दो किलोमीटर दूर बानपुर रोड पर उक्त सिविल कोर्ट के लिए नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा है। यहां भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और नवीन भवन में बिजली कनेक्शन के साथ ही पेयजल, फर्नीचर, न्यायालय में डायस, वादकारियों के लिए चेयर आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रक्रिया तेजी के साथ शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही भवन के कमरों में बिजली फिटिंग आदि का कार्य भी किया जा रहा है। यहां मात्र रोड का निर्माण कार्य होना शेेष रह गया है, जो डेढ़ से दो माह में पूरा होकर नवीन भवन कोर्ट के संचालन के लिए तैयार हो जाएगा। नवीन भवन में कोर्ट का संचालन शुरू होने से यहां जगह की पर्याप्त उपलब्धता के चलते अधिवक्ताओं व वादकारियों को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही नवीन कोर्ट भवन परिसर में न्यायाधीशों के लिए अलग से आवासों का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिसमें फिलहाल समय लग सकता है। इनका निर्माण कार्य कोर्ट भवन तैयार होने के बाद किया जाएगा।