फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Couple sitting on hunger strike to free land encroachment

जमीन कब्जा मुक्त कराने को अनशन पर बैठे दंपती

Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Couple sitting on hunger strike to free land encroachment
ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी दंपती ने उसकी पैतृक जमीन पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष एवं उसके परिजनों से अवैध कब्जा से मुक्त किए जाने की मांग की है। कब्जा मुक्त कराने के लिए दंपती शनिवार को घंटाघर स्थित स्थित मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए। पीड़ित दंपती ने न्याय नहीं मिलने अपनी पांच वर्षीय बेटी सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रवीण सोनी ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष एवं उनके परिजनों से उक्त जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए शनिवार को सुबह घंटाघर स्थित मैदान पर आमरण अनशन कर दिया। उसने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर बताया कि तालाबपुरा निवासी एक व्यक्ति को प्लाट बेचा था और बाद में वह प्लाट उसकी मां मुन्नी सोनी के नाम से खरीदा था, जिनका नाम अभिलेखों में दर्ज हो गया है लेकिन तालाबपुरा निवासी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष एवं उनके बेटों व भाइयों समेत अन्य लोगों पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

साथ ही उसने इन लोगों पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इस मामले में पूर्व जिलाधिकारी जांच करा चुके हैं और 30 जनवरी 2021 एवं 19 फरवरी 2021 को डीएम को ज्ञापन दिए थे और इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा जांच आख्या भी लगाई थी, जिसमें बताया था कि उसके प्लाट से संबंधित कोई भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसने यह भी बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के बाद तहसीलदार ने जांच आख्या में बताया था कि कब्जा हटवाने एवं क्रेती के वारिस को कब्जा दिलाने की कार्रवाई उच्चाधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में किया जाना उचित होगा। उसने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा प्लॉट पर काम नहीं करने दिया जा रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसके प्लॉट पर कब्जा दिलाने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed