फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Couple accused of selling daughter-in-law

दंपती पर बहू को बेचने का लगाया आरोप

Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of selling daughter-in-law
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किसान ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर उसके भाई की पत्नी को बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी को गांव के ही एक दंपती ने अवैध धंधा कराने के लिए कहीं बेच दिया है, जिसके संबंध में उसने पुलिस चौकी एवं कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पुलिस ने दंपती को तलाशा और चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर ढूंढकर उसकी बहू को लाकर पुलिस के समक्ष पेश कर देना, इसी पर दंपती शनिवार को उसके घर सुुबह करीब नौ बजे आए और गालियां देते हुए कहा कि उसने उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की थी। यदि उसे बहू को सुरक्षित घर लाना है तो एक मोबाइल नंबर देकर कहा कि उस नंबर पर बात कर ले और उसको उन्होंने उस मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति को नब्बे हजार रुपये में उसकी बहू को बेच दिया है और उसके 90 हजार रुपये वह वापस कर दे तो वह आज ही उसकी बहू को बुलाकर पुलिस के सामने उसे सुपुर्द कर देंगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो दंपती ने गालियां देते हुए उसके घर में घुस कर मारपीट कर दी। साथ ही धमकी दी कि वह पहले भी ऐसी कई महिलाओं को बेच चुके हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका। यदि उसने ज्यादा किया तो वह उसे जान से मार देंगे या किसी झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। मौके पर उसके परिजन एवं अन्य लोग आ गए, जिन्होंने बचाया। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके भाई की पत्नी को वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed