फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Counsling nessecery

बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए काउंसलिंग की जरूरत : एडीजी

Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Counsling nessecery
ललितपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानपुर जोन जयनारायण सिंह ने कहा कि बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए काउंसलिंग की जरूरत है। माहौल ऐसा है कि बच्चे और बढ़े सभी परेशान हैं। प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत आत्महत्याओं पर रोक के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एडीजी ने कहा कि अगस्त का पहला सप्ताह काफी महत्वपूर्ण है। बकरीद है, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हो रहा है, रक्षाबंधन व सावन का अंतिम सोमवार है। इसके बाद 15 अगस्त की तैयारियां हैं। सभी जगह शांति रहे। इसलिए पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बकरीद पर सामूहिक कुर्बानी नहीं की जाएगी। भीड़ इकट्ठी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि कानपुर के इंस्पेक्टर विनय तिवारी जैसा कोई काम न करें। ऐसे पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि गुमशुदगी दर्ज करने में लापरवाही न करें। उच्च अधिकारी भी गुमशुदगी की घटनाओं को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि आत्महत्याएं कम करने के लिए काउंसलिंग की जरूरत है। वर्तमान में ऐसा समय है कि सभी घर में अकेले रह रहे हैं। इसलिए परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है। हिरासत में मौतें न हों, इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed