फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Councilors eat food in single use plastic

सभासदों ने सिंगल यूज प्लास्टिक में खाया खाना

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Councilors eat food in single use plastic
नगरपालिका में प्लास्टिक की थाली में खाना खाते पार्षद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद प्रधानमंत्री की मंशा पर पानी फेर रही है। जहां एक ओर पालिका द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, वहीं पालिका के सभासदों को सिंगल यूज प्लास्टिक में भोजन करने में गुरेज नहीं है। ऐसा ही नजारा नगर पालिका की बोर्ड बैठक में रहा। सभासद बैठक के बाद बड़े चाव से भोजन करते रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान देशवासियों से किया है। इससे प्रेरित होकर तमाम भाजपा के पदाधिकारियों ने इससे दूरियां बना ली हैं। कई कार्यक्रमों में कांच की बोतलें रखी जाने लगी हैं। वहीं, बीते दिनों जिलाधिकारी ने मेला की तैयारियों की बैठक लेते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेेमाल पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए निर्देश ईओ डा. संजय कुमार मिश्र को दिए थे। इसके अनुपालन में उन्होंने अफसरों को प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जब बोर्ड बैठक हुई तो नजारा कुछ और ही रहा। न केवल प्लास्टिक की बोतल में सभासदों ने पानी पिया बल्कि प्लास्टिक की थालियों में खाना भी खाया। उधर, नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार एवं डिस्टिक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने नझाई बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में 6 किलो 400 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई एवं 4000 रुपये की धनराशि वसूली गई। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग लिपिक अमित पाराशर, जितेंद्र चंदेल, हेड स्वास्थ नायक संजू एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरीबैग पर रोक लगाई गई है, न कि पैकजिंग पर। इस तरह की थालियों में भोजन अन्य जगहों पर परोसा जा रहा है। जो सभासदों को भोजन उपलब्ध कराया गया है, उन थालियों पर रोक नहीं है।
- डा. संजय कुमार मिश्र
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
प्रतिबंधित प्लास्टिक की थालियों में भोजन परोसने की जानकारी नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश का अध्ययन किया जाएगा।
- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed