{"_id":"66fb2b4e7cf779b8f9053fa4","slug":"councilors-angry-over-raw-roads-and-choked-drains-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-121699-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कच्ची सड़कों और चोक नालियों पर भड़के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कच्ची सड़कों और चोक नालियों पर भड़के सभासद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में कच्ची सड़कों और चोक नालियों का मुद्दा सोमवार को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में गरमाया रहा। वहीं, हंगामे के बीच 200 करोड़ के प्रस्ताव पारित हुए।जबकि 30 सार्वजनिक स्थानों पर 1.20 करोड़ से वाटर कूलर लगाए जाएंगे। कुछ सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप भी लगाया।
सुबह करीब 11 बजे बोर्ड की बैठक शुरू हुई। नगरीय सेवाएं और अवस्थापना विकास परियोजना के क्रियान्वयन के लिए (मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना) करीब 100 करोड़ से विकास कार्य के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से बोर्ड ने स्वीकृति दी। विभिन्न वार्ड की गलियों में सड़क, नाली और नाला समेत अन्य विकास कार्यों के करीब 100 करोड़ के प्रस्ताव भी पास किए गए। बैठक के दौरान समस्याओं को लेकर हंगामा कर रहे सदस्य दो गुटों में नजर आए। इस दौरान अध्यक्ष सरला जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र कुमार, निर्माण लिपिक हबीब खान और सभासद मौजूद रहे।
प्रस्ताव पर महिला सभासद से ईओ ने मांगा समर्थन तो सभासद बिफरे
बैठक में छह लाख से वाहन की मरम्मत कराए जाने के प्रस्ताव पर वाहन का नाम व नंबर न होने पर सभासद मनमोहन चौबे ने जानकारी मांगी। ईओ अधिक जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में आगामी बैठक में रखने की बात कही। तब बहुमत की बात हुई। बहुमत में हाथ न उठाने पर ईओ ने एक महिला सभासद से हाथ उठाकर समर्थन मांगा। इस पर सभासद भड़क गए। बाद में महिला सभासद ने स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
-- -
वार्ड तीन की सभासद बोलीं... घर से निकलना मुश्किल
वार्ड तीन की सभासद मोहिनी विवेक दरौनियां ने वॉर्ड की सड़क और नाली की बदहाल स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा वाॅर्ड में निकलना तक दुश्वार हो रहा है। जनता हमें रोककर सवाल पूछ रही है।
-- -- -- --
तीन वार्डों के सभासदों ने अध्यक्ष पर लगाए आरोप
वार्ड दो के सभासद मिथलेश, 15 के सभासद मनमोहन चौबे और 26 के सभासद धर्मवीर कुशवाहा ने नगर पालिका अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीनों वार्ड से एक भी प्रस्ताव नहीं मांगा गया है। मनमोहन चौबे बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए।
-- -- -- -- -
गलियों में दलदल होने से नहीं हो पा रहीं 273 युवाओं की शादियां
ललितपुर। बैठक में वार्ड नंबर एक के सभासद सोनू सिंह ने कहा ने वार्ड में मात्र एक सड़क पक्की है। 40 गलियां कच्ची होने से बारिश के दौरान दलदल हो जाता है। इससे वार्ड में 273 युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों अमर उजाला ने वार्ड परिक्रमा अभियान के तहत भी इस मुद्दे को उठाया था। सभासद सोनू सिंह ने कहा कि करीब 12 हजार की आबादी में सात हजार मतदाता हैं। हर बार सड़क की मांग की जाती है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अब तो उनके बेटों की शादी के लिए जो रिश्ता आता है वह यह कहकर चला जाता है कि उनके घर तक आना मुश्किल है। सभासद ने बताया कि दो गलियों में पानी तक नहीं आ रहा है।