फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Council schools will get Rs 3.8 crore as conversion cost

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों को मिलेेंगे कन्वर्जन कास्ट के 3.8 करोड़

Fri, 25 Apr 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Council schools will get Rs 3.8 crore as conversion cost
- विभाग खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटा, जिले में 1357 विद्यालयों में संचालित है मिड-डे मील योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत कन्वर्जन कास्ट के रूप में 3.8 करोड़ रुपये शासन ने जिले के लिए जारी किए हैं। उक्त धनराशि को परिषदीय विद्यालयों के खातों में भेजा जाएगा। जिसकी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है।
जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूल में गर्म खाना बनाकर खिलाया जाता है। खाना बनाने के लिए सामान खरीदने के लिए शासन की ओर से विद्यालय के खाते में कन्वर्जन कास्ट की धनराशि भेजी जाती है। उक्त धनराशि को विद्यालय में छात्र उपस्थिति के आधार पर विद्यालयों के खातों में स्थानांतरित किया जाता है। इस धनराशि से शिक्षक मिड-डे मील का खाना बनवाने के लिए सामग्री का क्रय करते हैं। हाल ही में शासन ने मिड-डे मील का फरवरी व मार्च माह से बकाया चल रहे कन्वर्जन कास्ट के 3.8 करोड़ रुपये जारी किया। दो माह की कन्वर्जन कास्ट का रुपया आने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उक्त धनराशि को विद्यालयों के खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया में जुट गया है। यह धनराशि जल्द ही विद्यालयों के खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

-------
कन्वर्जन कास्ट का 3.8 करोड़ रुपये शासन ने जारी किया है। उक्त धनराशि को विद्यालयों के खातों में पहुंचाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। जल्द ही विद्यालयों के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल दुबे, जिला समन्वयक, मिड-डे मील योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed