फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Could not find clue of kidnapped teenager, police put up posters

अपहृत किशोर का नहीं लग सका सुराग, पुलिस ने लगवाए पोस्टर

Sat, 05 Mar 2022 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Could not find clue of kidnapped teenager, police put up posters
ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा से गायब हुआ तनिष्क राजपूत का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। कोतवाली पुलिस ने उसके पोस्टर छपवाकर सोशल मीडिया व चौराहों स्टेशन आदि स्थानों पर लगवाए जा रहे हैं, ताकि उसके बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस तक पहुंचाई जा सके। वहीं अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खोजबीन तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी तनिष्क राजपूत बुधवार की शाम पांच बजे मोहल्ला के ही निवासी अक्षय जैन के बेटे के साथ अपनी साइकिल वापस लेने पास में ही कालोनी में गया था। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। जब परिवारजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका कहीं पता नहीं चल सका, लेकिन उसकी साइकिल आरोपी के घर के पास ही मिली। कोतवाली पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली और उसकी खोजबीन के प्रयास भी शुरू कर दिए। जिसके तहत शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गायब तनिष्क राजपूत के पोस्टर छपवाकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौराहों व महत्वपूर्ण स्थलों पर लगवा दिए गए, ताकि कहीं कोई तनिष्क को देखे तो उसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को मिल जाए। फिलहाल शुक्रवार की शाम तक पुलिस को तनिष्क को खोजने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

चकरघिन्नी बनी रही पुलिस
तालाबपुरा निवासी गायब किशोर तनिष्क की खोजबीन के दौरान बृहस्पतिवार की रात को पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सूूचना दी गई कि उसने तनिष्क को दो युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर जाते देखा है। जिस पर पुलिस तत्काल उस व्यक्ति द्वारा बताए स्थान पर उसे खोजने के लिए यहां वहां भटकती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं शुक्रवार की दोपहर में भी एक सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस चकरघिन्नी बनी भटकती रही, लेकिन सूचना मात्र अफवाह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने घोषित किया दस हजार इनाम, नंबर जारी
तालाबपुरा निवासी तनिष्क राजपूत को तलाशने के लिए कोतवाली पुलिस हर प्रकार से उस तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। कोतवाली पुलिस ने तनिष्क की फोटो सहित पंपलेट छपवाकर उसने संदेश लिखवाया है कि गुमशुदा तनिष्क के बारे में जो भी सूचना देगा, उसे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की ओर से दस हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जिनमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र का मोबाइल नंबर-9454403826, प्रभारी चौकी गोविंद सागर बांध मनीष कुमार शुक्ला का मोबाइल नंबर 9005142650 एवं तनिष्क के पिता अजय राजपूत के मोबाइल नंबर-9506967394 एवं 7607378914 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed