{"_id":"5ccf3bbfbdec22073706bccd","slug":"corpse-vehiclee-unabalable","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत वृद्धा को नहीं मिल सका सरकारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत वृद्धा को नहीं मिल सका सरकारी वाहन
Mon, 06 May 2019 01:08 AM IST
Pragyan dubey
lalitpur
lalitpur
Published by: Pragyan dubey
Updated Mon, 06 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रविवार को लकवा की बीमारी से मृत वृद्ध महिला को जिला अस्पताल से सरकारी वाहन नसीब नहीं हो सका है। इस स्थिति में परिजनों ने किराए पर वाहन किया, तब जाकर महिला का शव घर पहुंच सका। बताया गया कि सरकारी वाहन कई दिनों से खराब है। जिस कारण वाहन का इस्तेमाल शव ले जाने में नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शवों को लाने व ले जाने के लिए दो शव वाहनों की सुविधा मुहैया कराई गई है। इससे लोग अस्पताल में मृत होने वाले लोगों व दुर्घटनाओं में मृत लोगों को मोर्चरी लाने के लिए चलाई जा रहीं है। इसके साथ ही मोर्चरी से पोस्टमार्टम हाउस व यहां से शव को उसके घर तक भेेजे जाने की सुविधा दी गई है। जिस पर विभाग द्वारा प्रतिमाह 20 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इनमें एक शव वाहन जिला अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है। दूसरा शव वाहन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से चलाया जा रहा है। लेकिन इनमें से एक वाहन कई दिनों से खराब है। जिस वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को शाम लगभग साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल में ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। यहां पर बीते दिवस शनिवार को विकासखंड बिरधा के ग्राम मैनवार निवासी वृद्ध महिला लकवा से पीड़ित थी, जिसके परिजन चार मई दोपहर में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को बुजुर्ग वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया। हालत खराब होने पर रविवार की सुबह जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित चतुर्वेदी ने रेफर कर दिया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोपहर लगभग ढाई बजकर 30 मिनट पर उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल के वार्ड में तैनात कर्मचारियों से एंबुलेंस की जानकारी, जिस पर तैनात कर्मचारियों ने एंबुलेंस (शव वाहन) खराब होने की हवाला दिया। बाद में परिजनों ने एक निजी एंबूलेंस का सहारा लेकर शव को घर पर लाए।
जिला अस्पताल का शव वाहन बीते तीन दिन से खराब पड़ा है। इसके चारों टायर खराब हो चुके हैं। हालांकि टायरों के बिल बाऊचर बनाकर भेजे गए हैं। बीते लगभग दो दिन में शव वाहन दुरुस्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति मरीज के तीमारदार को सीएमओ से वार्ता करना चाहिए।
डा. एम के गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल ललितपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल का शव वाहन बीते तीन दिन से खराब पड़ा है। इसके चारों टायर खराब हो चुके हैं। हालांकि टायरों के बिल बाऊचर बनाकर भेजे गए हैं। बीते लगभग दो दिन में शव वाहन दुरुस्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति मरीज के तीमारदार को सीएमओ से वार्ता करना चाहिए।
विज्ञापन
डा. एम के गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल ललितपुर