फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corporator include two person booked for threating tax inspecter

कर निरीक्षक को डराने धमकाने के मामले में वार्ड पार्षद समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
corporator include two person booked for threating tax inspecter
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। नाम परिवर्तन की फाइल में रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाने एवं धमकाने के मामले में नगर पालिका परिषद में कर निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक वार्ड पार्षद समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर निरीक्षक सीमा कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कर विभाग में नाम परिवर्तन की फाइल संख्या 829 गीता पत्नी स्व. विनोद कुमार की मृत्यु प्रमाण पत्र व वारसान प्रमाण पत्र के आधार पर दर्ज करने के लिए पत्रावली कार्यालय में दी गई थी। बीते 11 अगस्त को कर अधीक्षक के आदेश के द्वारा जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया। जिस पर उन्होंने 12 अगस्त को मौके का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान मौके पर गीता उपस्थित नहीं पाई गईं। घर पर ताला लगा पाया गया। उक्त पत्रावली में गीता के पुत्र का सहमति नोटरी शपथ पत्र व गीता के ससुर स्व. रामसेवक का वारसान प्रमाण पत्र पत्रावली में संलग्न नहीं किया गया था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 13 अगस्त को कर अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की। इसके बाद राकेश कुमार एवं पार्षद भरत भूषण के द्वारा मौखिक तौर पर उस पर दबाव बनाया गया है कि फाइल में जल्द ही रिपोर्ट लगाकर नाम परिवर्तन की रसीद जारी करवाई की जाए और 16 अगस्त को पार्षद भरत भूषण चौरसिया द्वारा उसके साथ अभद्रता की गई और धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में वार्ड पार्षद समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed