{"_id":"5e6d30248ebc3ea7b817f08a","slug":"corona-virus-saving-awairness-on-railway-station-lalitpur-news-jhs1624327163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर कोरोना से बचाव को किया जा रहा जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर कोरोना से बचाव को किया जा रहा जागरुक
विज्ञापन
मुंह पर मास्क बांधकर ड्यूटी करते चीफ टिकट इंस्पेक्टर
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर कोरोना वाइरस से बचाव को लेकर रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। ऑपरेटिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारी मास्क पहनकर काम कर रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा खांसी, जुकाम और बुखार वाले यात्रियों की जांच कर उन्हें सावधानी बरतने के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कोरोना से बचाव संबंधी सावधानियों के बारे में अनाउंस करके लगातार जानकारी दी जा रही है।
झांसी में कोरोना का संभावित मरीज सामने आने के बाद ललितपुर में भी चिकित्सा स्टाफ के साथ ही अन्य विभागों के अलावा रेलवे भी हरकत में आ गया। कोरोना वायरस को लेकर यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारियों को एनाउंस कराया जा रहा है। यात्रियों को दूसरे यात्रियों खासकर खांसी, जुकाम वाले लोगों के संपर्क में आने से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही यात्रियों को हाथ जोड़कर एक-दूसरे से अभिवादन की सलाह दी जा रही है।
रेलवे का चिकित्सा स्टाफ भी ट्रेनों में संभावित खांसी, जुकाम वाले मरीजों की जांच कर रहे हैं और यदि कोई मामला संदग्धि मिलता है तो उसे उचित उपचार की सलाह दी जा रही है। टिकट चेकिंग स्टाफ भी मास्क लगाकर टिकट चेक कर रहे हैं या फिर स्टाफ द्वारा मास्क लगाकर ही काम किया जा रहा है। यहां तक कि सफाई कर्मचारी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर जागरूकता से बचाव की जानकारी वाले पोस्टर लगा दिए गए हैं। रेलवे द्वारा शीघ्र ही बैठक कर सभी कर्मचारियों को कोरोना से खुद के बचाव के साथ- साथ दूसरों को भी बचाव के लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रेनों में अब बहुत से यात्री मास्क लगाकर यात्रा कर रहे हैं। यहां तक कि रोज आवागमन करने वाले यात्री विशेष तौर पर सावधानी बरत रहे हैं और मास्क लगाकर ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वाइरस के संबंध में रेलवे लगातार बचाव संबंधी अनाउंस कराकर यात्रियों को जागरूक कर रहा है। ऑपरेटिंग, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों को मॉस्क लगाकर काम करने की सलाह दी गई है।
- जीडी वर्मा, स्टेशन प्रबंधक
पूरे स्टाफ को कोरोना से बचाव के लिए मॉस्क पहनकर काम करने और यात्रियों की टिकट चेकिंग के दौरान भी मास्क पहनने को कहा गया है।
- संजय सोनकर, चीफ टिकट इंस्पेक्टर

कोरोना वायरस से बचाव को रेलवे स्टेशन पर चस्पा किया पोस्टर- फोटो : LALITPUR