{"_id":"5f1209a08ebc3e63bb10a040","slug":"corona-virus-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs1717847101","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 106","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 106
विज्ञापन

- दिनोंदिन बढ़ रहे हैं मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में अब कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को 19 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी हैै और 12 लोग स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 106 पहुंच गई है।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। क्वारंटीन लोग भी घरों से बाहर घूम रहे हैं। इसका नतीजा कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को 19 संक्रमित मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने 10 व 11 जुलाई को लिए थे। इनकी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज झांसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा छह दिन में भेजी गई है।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा में 42 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला सदनशाह 58 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला पिसनारी 31 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला घुसयाना 21 वर्षीय महिला और तालाबपुरा में 26 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। मोहल्ला चौबयाना 44 वर्षीय एक व्यक्ति व मोहल्ला पुरानी बजरिया 62 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव है। शहर निवासी दो महिलाएं भी संक्रमित हैं। इनकी उम्र 28 वर्षीय महिला, व 28 वर्षीय महिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में महरौनी के 41 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 12 वर्षीय पुत्री कोरोना संक्रमित पाई गई है। ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम जमुनिया निवासी 29 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय व्यक्ति व सात वर्षीय मासूम बालिका में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ब्लॉक जखौरा के ग्राम जामुनधाना निवासी दो व्यक्ति 21 वर्षीय व 28 महिला संक्रमित पाई गई है। ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी 26 वर्षीय महिला संक्रमित है।
विज्ञापन
----------
जिले में शुक्रवार को 10 व 11 जुलाई को लिए गए सैंपलों की रिर्पोट में 19 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को तालबेहट के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी