फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona vaccine five thousand dose arrived

खुशखबरी: जिले में आए कोविड वैक्सीन के पांच हजार डोज

Fri, 15 Jan 2021 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine five thousand dose arrived
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आई कोविड वैक्सीन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को कोविड वैक्सीन आने से इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं हैं। लंबे इंतजार के बाद वैक्सीन के पांच हजार डोज आ गए हैं। 16 जनवरी को 400 सौ स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन आने का सभी को बेसब्री से इंतजार था। आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गई।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के लिए कोरोना वैक्सीन आ गई है। वैक्सीन के पहले चरण में टीकाकरण को 4,080 कर्मियों का डाटा अपलोड किया गया है। इससे पहली खेप में पांच हजार वैक्सीन के डोज आ गए हैं। जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित कोल्ड चेन कक्ष में आइएलआर में रखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय से वैक्सीन सभी ब्लॉक स्तर पर स्थित सीएचसी व पीएसची में पहुंचा दी जाएगी। जहां पर कोल्डचेन कक्ष पहले से ही तैयार किए गए हैं। वक्सीन को आईएलआर में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल व महिला अस्पतल में भी वैक्सीन भेजी जाएगी। सभी कोल्ड चेन कक्षों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वैक्सीन का टीकाकरण 16 जनवरी को 400 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीसीटीवी की निगरानी में रखी जाएगी वैक्सीन
कोविड वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में सभी कोल्डचेन कक्षों के बाहर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोल्ड चेन रूम में आने-जाने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा सके। इसके साथ ही पुलिस बल को तैनात किया जाएगा, जिससे दवा को सुरक्षित रखा जा सके।
------
16 जनवरी को चार स्थानों पर होगा 400 का टीकाकरण
जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में होने वाले कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को पांच हजार डोज आ गए हैं। शुक्रवार को सभी टीकाकरण केंद्रों पर दवा को भेजा जाएगा। लेकिन, 16 जनवरी को चार स्थानों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। इनमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, ंसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट व स्वास्थ्य केंद्र बार में टीकाकरण किया जाएगा। सभी टीकाकरण केंद्रों पर 100-100 लोगों का टीकाकरण होगा।

-------
वैक्सीन के डोज आ गए हैं। इन्हें सभी केेंद्रों पर भेजा जा रहा है। 16 जनवरी को चार स्थानों पर वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके बाद सभी सेंटरों पर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर कोविड वैक्सीन से साथ मौजूद अधिकारी पुलिस बल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर कोविड वैक्सीन से साथ मौजूद अधिकारी पुलिस बल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed