{"_id":"6051037c8ebc3e8d1d4f2daa","slug":"corona-vaccination-lalitpur-news-jhs191030856","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंटलाइन वर्करों समेत 1177 वृद्घजनों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंटलाइन वर्करों समेत 1177 वृद्घजनों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। मंगलवार को 12 स्थानों पर फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। कुल 1177 लाभार्थियों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इनमें 399 लाभार्थियों को दूसरा डोज लगाया गया तथा 759 वृद्धजनों को वैक्सीनेशन किया गया।
कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों के बाद तीसरे चरण का टीकाकरण चल रहा है। टीकाकरण के दौरान फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरा डोज लगाया जा रहा है। मंगलवार को जिले में 12 स्थानों पर 12 सत्रों में कोविड वैक्सीनेशन किया गया। इसमें जिला अस्पताल में 102, जिला महिला अस्पताल में 208, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 26, पुलिस लाइन सभागार 72, नेहरूनगर में पांच, गोविंद नगर में चार, महरौनी में 74, मड़ावरा में 44, तालबेहट में 78, बार में 134, बिरधा में 167 व जखौरा में 173 डोज लगाए गए। 22 निजी अस्पताल में टीका लगाए गए। 41 हेल्थ केयर वर्करों को पहला डोज दिया गया। आठ हेल्थ केयर वर्करों को दूसरा और 11 फ्रंटलाइन वर्करों को पहला टीका लगाया गया। आठ बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
----
मंगलवार को 12 स्थानों पर वैक्सीनेशन किया गया। निजी अस्पताल समेत सभी स्थानों पर 1,177 लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण