फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona vaccination india first country

कोरोना वैक्सीन पर तेजी से काम करने वाला भारत पहला देश : डा.सूर्यकांत

Mon, 01 Mar 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination india first country
कार्यशाला का शुभारंभ करते डा. सूर्यकांत व अन्य अतिथि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित कोविड वैक्सीनेशन अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ. सूर्यकांत ने कहा कोरोना से लोगों को बचाने के लिए भारत ही एक ऐसा देश है, जहां पर वैक्सीनेेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने वैक्सीन को लेकर तमाम प्रकार की फैल रहीं भ्रांतियों को दूर करते हुये इससे लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सूर्यकांत, विशिष्ट अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉ. सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है, तो वहीं कई लोग इस बीमारी के चलते जान भी गवां बैठे हैं, लेकिन भारत पहला ऐसा देश है, जहां लोगों को इस भयावह संक्रमण से बचाने के लिए युद्धस्तर पर कोरोना वैक्सीन को तैयार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब फ्रंटलाइन वर्करों का भी टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन से कोई व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। उन्होंने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन ने तय उम्र के लोगों को कोविड टीका लगवाने की अपील की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, महरौनी, तालबेहट, मड़ावरा, पाली, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएसबख्शी, आईएमए के सदस्य डॉ. आरपी श्रीवास्तव, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. एनके जैन, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. राजीव जैन, डॉ. शोभाजैन, डॉ. राजीव जैन, डॉ. अजय जैन, डॉ. एसपी पाठक, डॉ. तोमर, डॉ. पवन सूद, डॉ. राजेेश भारती उपस्थित रहे। व संचालन जिला सचिव डॉ. विकास जैन और डॉ. एके दिवाकर ने किया। अंत में डॉ. राजकुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में मौजूद अधिकारी

कार्यशाला में मौजूद अधिकारी- फोटो : LALITPUR

ोरोना ब्रांड एम्बेस्डर को स्मृति चिह्न देते अधिकारी

ोरोना ब्रांड एम्बेस्डर को स्मृति चिह्न देते अधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed