फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona threat one died

एक की मौत, एक वर्षीय मासूम बालक समेत चार मिले संक्रमित

Fri, 04 Jun 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
corona threat one died
ललितपुर। जनपद में बृृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोराना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सेंटरों से लिए गए 2349 लोगों के सैंपल की जांच में एक वर्षीय मासूम समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

बीते दिनों शहर के एक मोहल्ला 52 वर्षीय कोविड जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लक्षणों के साथ हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए महरानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था, जहां पर उनकी उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2349 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 875 और एंटीजन किट से 1474 सैंपल लिए। इनमें एंटीजन किट की आई जांच रिपोर्ट में शहर निवासी चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी एक वर्षीय मासूम बालक, चांदमारी निवासी 20 वर्षीय युवक, करीम नगर निवासी 32 वर्षीय युवक व शहर निवासी एक 24 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। चारों संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में लिए गए सैंपल में एख भी पॉजिटिव नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
1803 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12655 पहुंच गई। इसमें 121 की मौत हो चुकी और 12392 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 142 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं, बीते दिनों ली गई 1803 आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमितों की रिकवरी दर भी बढ़कर 97.92 पहुंच गई है।

---
बृहस्पतिवार को 2349 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए इनमें एक मासूम बालक समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। एक संक्रमित की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज झांसी में मौत हो गई
-डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed