फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona threat ambulance fraud fir

मरीजों से अधिक वसूली करने वाले चार एंबुलैंस संचालकों पर होगी एफआइआर

Fri, 23 Apr 2021 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
corona threat ambulance fraud fir
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि मरीजों से निर्धारित से अधिक पैसे वसूलने वाले चार एंबुलेंस संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने अधिक मूल्य पर दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स व फार्मेसी संचालकों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया गया कि बृहस्पतिवार को 1,495 टेस्ट किए गए। इसमें 396 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 114 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। ट्रू-नेट मशीन खराब होने की बात बताई गई। इस पर जिलाधिकारी ने मशीन को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतें मिल रही हैं कि मेडिकल स्टोर्स व फार्मेसी संचालक दवाओं को ओवररेट पर बेच रहे हैं। ऐसे मेडिकल स्टोर्स व फार्मेन्सी को सील किया जाएगा। कोविड-19 के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाओं व आवश्यक उपकरणों की मूल्य सूची कोविड-19 कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राइवेट एंबुलेंस संचालक मरीजों को दूसरे शहरों में ले जाने के लिए कई गुना ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महिला डा. हरेंद्र सिंह चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, डा. मुकेश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed