फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona sankranti marijo se jila ghira

कोरोना संक्रमित मरीजों से जिला घिरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
corona sankranti marijo se jila ghira
महरौनी बॉर्डर पर आवाजाही ठप - फोटो : AMAR UJALA
अब ललितपुर जिला चारों ओर से कोरोना संक्रमित जिलों से घिर चुका है। बीते तीन दिनों में झांसी मंडल के जालौन व झांसी में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं, जबकि इससे पहले जनपद के पड़ोसी जिला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, अशोकनगर व सागर जिला में कोरोना दस्तक दे चुका है। ऐसे में अब जनपद की सभी सीमाएं सील कर प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जनपद ललितपुर तीन ओर से मध्य प्रदेश की सीमाओं एवं एक ओर से झांसी जिले की सीमा से घिरा है। इसमें थाना पूराकलां अंतर्गत जामनी नदी पर बना घूमटा घाट, ग्राम पठारी अंतर्गत तूमटा घाट, बेतवा नदी पर सुकवां- ढुकवां बांध की सीमा, थाना तालबेहट अंतर्गत झरर घाट, माताटीला बांध, शहर कोतवाली अंतर्गत वेतवा नदी पर स्थित राजघाट-चंदेरी सीमा, थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौरा के पास धौजरी में नारायण नदी पुल की सीमा, थाना जखौरा में बेतवा नदी पर मध्य प्रदेश सीमा, थाना बालाबेहट, थाना मदनपुर, थाना नाराहट अंतर्गत अमझरा घाटी सीमा क्षेत्र, थाना सोजना, थाना मड़ावरा, गिरार और थाना बानपुर में ललितपुर- टीकमगढ़ सीमा, थाना बार में जामनी नदी पर रमपुरा में टीकमगढ़ जिले की सीमा लगती है। कोरोना वायरस को लेकर ललितपुर जिला प्रशासन और जनपदवासी काफी सतर्कता बरत रहे हैं। पड़ोसी जिलों में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने पर सभी सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी गईं और चौकसी बढ़ा दी गई। लेकिन, इसके बाद भी बीते दिनों इंदौर व अन्य जनपदों से लोगों का आना जारी है। इससे ललितपुर में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से बाहरी जनपदों से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन करते हुए उनका कोरोना परीक्षण कराया जा रहा है। जनपद में अभी तक 384 का कोरोना परीक्षण कराया गया है, जिनमें 369 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, 25 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहरी जनपदों से आने वाले 26 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए हैं और इन सभी को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से दो लोगों को मेडीकल क्वारंटीन किया गया है। ------ जनपद की सभी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, बाहरी जनपदों से आने पर अब पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जो भी जिस जिले में है, वह वहीं रहे और सुरक्षित रहे। कहीं भी आने-जाने की जरुरत नहीं है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। हर सीमा क्षेत्रों में लगातार नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। - कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक। ----------- अन्य जनपदीय सीमाओं के अगल-बगल से जो लोग नाव द्वारा या अन्य किसी माध्यम से जिले में प्रवेश कर रहे हैं, इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों को जिला की सीमा में आने से रोकें और जो आ गए हैं उन्हें क्वारंटीन कराएं। नहीं मानते हैं तो इसकी शिकायत करें। मैं खुद और पुलिस अधीक्षक पड़ोसी जनपदों की प्रत्येक सीमाओं पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। - योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी। ------------ जनपद में अब तक 384 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई है, इनमें 369 लोगों की जांच निगेटिव आई है। सोमवार को 26 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। - डा.प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed