फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona positive

संदिग्ध व्यक्तियों की पॉजीवि रिपोर्ट आने पर होगी क्रॉसिंग चेकिंग

Thu, 03 Sep 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona positive
ललितपुर। जनपद में कोविड-19 की स्थिति का आंकलन करने के लिए मंगलवार की देर शाम को कमेटी की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जिले में जो भी संदिग्ध व्यक्ति जांच के दौरान पॉजीटिव पाए जाते हैं, उनकी क्रॉस चेकिंग कराई जाए, ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति न रहे।
विज्ञापन

बैठक में डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि चौबीस घंटे में नब्बे मामले सामने आए हैं जिनमें आरटीपीसीआर के पांच एवं ट्र्रूनेट के दो और एंजीटन के 83 मामले हैं। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए कि जिले में जो भी संदिग्ध व्यक्ति जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाते हैं, उनकी क्रॉस चेकिंग कराई जाए । नॉन कोविड अस्पतालों की समीक्षा में बताया कि सीएससी तालबेहट, पीएससी महरौनी, बिरधा एवं जखोरा में 444 एवं प्राइवेट में दस एंटीजन टेस्ट किए गए हैं सरकारी में चार तथा प्राइवेट में दो पॉजिटिव केस मिले हैं। बताया कि महिला चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया कि भ्रमण टीमों द्वारा आज 54 घरों में पूछताछ की गई है, लेकिन कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं पाया गया। होम आइसोलेशन की समीक्षा में बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों द्वारा नियमों का पालन न करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है जिस पर डीएम ने निर्देश दिए कि यदि होम आइसोलेशन के मरीजों एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आइसोलेशन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करें। साथ ही उन मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, अमित चतुर्वेदी, डॉ. राजेश भारती, डॉ. हुसैन खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed