फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona cases lalitpur

ोन की मौत, सात मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 05 Jun 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
corona cases lalitpur
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं विभिन्न कोविड जांच सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2325 सैंपलों की जांच में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

बीते दिनों शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी कृष्ण प्रताप सिंह (58), मोहल्ला सदनशाह निवासी शाकिव (39) वर्ष व ब्लॉक तालबेहट के कस्बा निवासी राजेश कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार विभिन्न जांच सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2325 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 911 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। ट्रूनॉट किट से तीन व एंटीजन किट से 1411 सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की आई जांच में सात व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए। एंटीजन व ट्रूनॉट किट की जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला मऊठाना, ब्लाक बिरधा के कस्बा निवासी तीन, ग्राम निवाहो निवासी एक, ब्लाक महरौनी के कस्बा व ग्राम साढूूमल निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं एक संक्रमित से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12662 पहुंचा गया। इनमें 124 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 12428 संक्रमित स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 110 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते चार दिनों के 1858 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि, रिकवरी रेट दर बढ़कर 98.15 हो गई है।
---
शुक्रवार को तीन संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं जांच के दौरान सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
-डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed