फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   copy will mark under survilance

सीसीटीवी की निगरानी में होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन

Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
copy will mark under survilance
जीआईसी का निरीक्षण करते डीआईओएस रामशंकर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा- 2020 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज 16 मार्च से शुरू होगा और 25 मार्च तक चलेगा। मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पर भी कोरोना का खौफ रहेगा।
विज्ञापन

16 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य में हाईस्कूल की 80,346 एवं इंटरमीडिएट की 47,139 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक को निर्देश दिए कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। इस दौरान मूल्यांकन केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार मूल्यांकन केंद्र पर 318 परीक्षक एवं 36 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। हाईस्कूल के मूल्यांकन के लिए 80,346 एवं इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के लिए 47,139 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनियंत्रक को यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शाम को कार्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की रिपोर्ट सौंपेंगे। अनुपस्थित एवं मूल्यांकन कार्य नहीं करने वाले परीक्षक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन अवधि में मूल्यांकन कार्य दो परीक्षकों को न्यूनतम एक मीटर की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की जाए तथा कोरोना वायरस को रोकथाम हेतु प्रयास किए जाएं। उपनियंत्रक/ प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज को निर्देश दिए कि मूल्यांकन केंद्र पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखें। शौचालयों की नियमित साफ- सफाई की जाए। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के उपयोगार्थ फर्नीचर, अतिरिक्त कक्षों के दरवाजे, खिड़कियों एवं उनके हेंडिलों आदि की नियमित सफाई कराई जाए। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों/शिक्षणेत्तर को हाथ धोने के लिए साबुन/सेनेटाइजर की व्यवस्था कर ली जाए।

यदि मूल्यांकन कार्य के समय किसी भी परीक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोरोना से पीड़ित होने के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, सांस फूलने आदि की शिकायत हो तो हेल्पलाइन नंबर-18001806145 पर कॉल कर उपचार की सुविधा सुनिश्चित कराई जाए। ऐसे परीक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी को मूल्यांकन कार्य से अलग रखा जाए। मूल्यांकन कार्य से इतर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं एवं किसी भी अन्य व्यक्तियों जिनका मूल्यांकन कार्य से संबंध नहीं है, उनका मूल्यांकन केंद्र पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed