फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   copy cheating

सचल दल ने पकड़ा एक नकलची

Sun, 18 Feb 2018 01:20 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 18 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
copy cheating
cheat - फोटो : demo
यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद में संवेदनशील घोषित परीक्षा केंद्र से सचल दल ने हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देते हुए एक नकलची छात्र को पकड़ा है। इससे पहले भी हाईस्कूल की ही छात्रा को हिंदी की परीक्षा में नकल सामग्री समेत पकड़ा था। वहीं, हाईस्कूल के 1,967 परीक्षार्थियों ने सामाजिक विषय की परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

जनपद में 41 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार को बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में केवल हाईस्कूल की सामजिक विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जो सुबह साढ़े सात बजे से पौने ग्यारह बजे तक आयोजित की गई। कुल पंजीकृत 22,817 परीक्षार्थियों में से 20,850 ने यह परीक्षा दी, जबकि 1,967 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान तालबेहट क्षेत्र के परीक्षा केंद्र रानी ल्क्ष्मीबाई बालिका हाईस्कूल हंसारकलां में हाईस्कूल के एक छात्र को सचल दल की चतुर्थ टीम नेे नकल सामग्री समेत पकड़ा है। गौरतलब है कि यह परीक्षा केंद्र जनपद में घोषित किए छह संवेदनशील केंद्रों में से एक है। ऐसे में सदल दल द्वारा पकड़े गए नकलची से इस संवेदनशील केंद्र की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी व प्रशासन द्वारा भले ही यूपी बोर्ड को नकल विहीन कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन संवेदनशील केंद्र पर नकल मिलना यह साफ करता है कि संवेदनशील केंद्रों पर भी नकल हो रही है। बोर्ड परीक्षा में अब तक यह दूसरा नकलची पकड़ा गया है। इससे पूर्व में परीक्षा के दूसरे दिन ही तालबेहट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर हाईस्कूल की ही एक छात्रा नकल सामग्री समेत पकड़ी गई थी। वहीं, दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक आयोजित द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान द्वितीय और वहीखाता एवं लेखाशास्त्र दो विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। भौतिक विज्ञान द्वितीय विषय में कुल पंजीकृत 2,626 परीक्षार्थियों में से 2,546 परीक्षा देनें पहुंचे व 80 अनुपस्थित रहे। इसी तरह वही खाता और लेखाशास्त्र विषय में कुल पंजीकृत 123 परीक्षार्थियों में से 121 ने परीक्षा दी और दो अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई है।
विज्ञापन


यह है छह संवेदनशील घोषित केंद्र
वर्ष 2018 की परीक्षा में जनपद ललितपुर में 06 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिला परिषद छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाराहट, इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी, रानी लक्ष्मीबाई बालिका हाईस्कूल हंसारकलां और डा. राममनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानपुर यह छह परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed