फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Conversion could not cast off the mid-day meal will

कंवर्जन कास्ट नहीं मिली तो मिड-डे मील होगा बंद

Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Conversion could not cast off the mid-day meal will
ललितपुर। बीएसए कार्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना देकर विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ड्रेस वितरण में शिक्षकों के उत्पीड़न का मामला छाया रहा। घोषणा की गई कि यदि शनिवार को कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली तो सोमवार से मिड-डे मील बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को प्रत्येक बुधवार को दूध वितरण के आदेश दिए गए हैं। लेकिन, कन्वर्जन कास्ट में अभी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध व ताजा दूध मिलना मुश्किल हो रहा हे।
विज्ञापन


कुछ ब्रांडेंड कंपनियों ने तो मिड-डे मील के लिए दूध देने से मना कर दिया है, जिस कारण शिक्षकों को तनाव झेलना पड़ रहा  है। उन्होंने मिड-डे मील बंद करने को कहा। इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा डोगरा शक्ति, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन व सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने तीन दिवस के अंदर कन्वर्जन कास्ट की धनराशि का भुगतान कराने का आश्वासन दिया, जिस पर वह शनिवार तक मिड-डे मील सुचारु रखने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि यदि कन्वर्जन कास्ट नहीं दी गई तो सोमवार से योजना को बंद कर दिया जाएगा। लेखाधिकारी ने समस्त प्रकार के अवशेष देयकों का एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का भरोसा दिया। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के  सत्यापन में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई होने पर सपा नेताओं ने छह फरवरी को  बीएसए से वार्ता करने की बात कही।

सरमन लाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ड्रेस की गुणवत्ता के नाम पर की गई शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई वापस ली जाए। ड्रेस वितरण में विभागीय कर्मियों की संलिप्तता रही है। यदि शिक्षकों पर की गई कार्रवाई वापस नहीं ली जा सकती है तो संलिप्त कर्मियों पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने 20 सूत्रीय मांग पत्र सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद  निरंजन को सौंपा। मांग पत्र की एक प्रति वित्त  एवं लेखाधिकारी को सौंपी गई।
 
धरने में विशिष्ट अतिथि बालकृष्ण नायक, कैलाश  तिवारी, अशोक श्रीवास, रामअवतार शर्मा, शालिकराम शर्मा, सुरेंद्र पटैरिया,  आशीष मिश्रा, प्रशांत सिंह, मु. युनुस, ललित रावत, कैलाश लक्षकार,  हरिश्चंद्र त्रिवेदी, मनोज शर्मा, शशिकांत चौरसिया, सत्यनारायण चौरसिया,  कैलाश नारायण, अनूप सैनी, अंकित मोदी, संजय सैनी, देवेंद्र जैन, सुुनील  रावत,


हरीराम वर्मा, कृष्णकांत कौशिक, राजेंद्र बबेले, पवन स्वरूप पटैरिया,  रामकुमार पाठक, राजेश जैन, बाबूलाल नायक, लक्ष्मी निगम,  प्रीति परोचे,  देवेश शर्मा, संतोष रजक, धर्मेंद्र सैनी, धर्मेद्र जैन, बनवारी,  विजय  मिश्रा, मनोहर बुंदेला, संतोष रजक, अनिल निगम, अखिलेश  गोस्वामी, वृंदावन लाल, प्रशांत सिंह, सुरेश साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन अरुण गोस्वामी  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed