फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   contract workers on strike, electric crisis

बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी रहे हड़ताल पर

Wed, 08 Sep 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
contract workers on strike, electric crisis
संविदा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बिजली विभाग में विभिन्न मांगों को लेकर बिजली के संविदा लाइनमैन कर्मचारी हड़ताल पर रहे। संगठन की ओर से कुछ पदाधिकारी व कर्मचारी लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेश स्तर की हड़ताल में शामिल होने लखनऊ भी पहुंचे। हालांकि विभागीय लाइनमैन फॉल्ट आदि कार्यों के लिए दिन भर दौड़ भाग करते रहे, लेकिन कई जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित भी रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा अधिकारियों को दिए ज्ञापन में बताया गया कि ठेकेदार/संविदाकारों के माध्यम से संविदा कर्मचारियों की तैनाती कर कार्य कराने के स्थान पर मस्टररोल व्यवस्था के तहत समायोजित कराया जाए। उन्होंने समान कार्य का समान वेतन देने या न्यूनतम मजदूरी अठारह हजार रुपये कर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले हितलाभों को देने की मांग भी की। साथ ही संविदा कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने, ईएसआई, बिजली विभाग के निजीकरण पर स्थायी रोक लगाते हुए ठेकेदारी व्यवस्था को समाप्त करने की भी मांग की गई थी।
विज्ञापन

इसी के तहत संगठन के जिलाध्यक्ष विनय स्वरूप मिश्रा एवं महामंत्री विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के विभिन्न बिजलीघरों से लगभग तीस से अधिक कर्मचारी आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ के ईको गार्डन पहुंचे और आंदोलन में शामिल हुए। वहीं जिले में विभिन्न बिजलीघरों में बाकी कर्मचारियों ने स्थानीय स्तर पर शांतिपूर्वक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया। शहर में नझाई बाजार, गल्ला मंडी, बाईपास एवं नेहरू नगर बिजली घर के संविदा लाइनमैन ने सुबह की पाली में सुम्मेरा तालाब पर एकत्रित होकर दिन भर कार्य बहिष्कार किया, जबकि शाम की पाली में कर्मचारियों ने कंपनी बाग में एकत्रित होकर कार्य बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार होने के चलते विभाग में तैनात विभागीय लाइनमैन एवं कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। उधर, शहर व देहात में फॉल्ट होने पर लाइन व ट्रांसफार्मर आदि सुधारने का कार्य किया, हालांकि उपभोक्ताओं की निजी शिकायतों को निस्तारित करने में दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed