फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   contract workers demonstrated against the demands

मांगों को पूरा किए जाने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

Sun, 05 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
contract workers demonstrated against the demands
ज्ञापन देते संविदा स्वास्थ कर्मी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के धरने को उत्तर प्रदेश संयुक्त परिषद ने भी समर्थन दिया। सरकार से कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अमर सिंह बुंदेला ने समर्थन की घोषणा की। साथ ही कहा कि पूरा संघ जायज मांगों के लिए मुख्यमंत्री को भी एक पत्र लिखा जाएगा और मातृ शिशु एवं कल्याण की जिलाध्यक्ष ममता तिवारी ने सभी कर्मचारियों को समर्थन देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य जन संघ के आह्वान पर लगातार चौथे दिवस कार्य बहिष्कार जारी है। जिला अध्यक्ष धमेंद्र राठौर ने कहा कि पूर्व में कई बार मांगों केे लेकर ज्ञापन भेजे गए। अपर मुख्य सचिव से वार्ता प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। अन्य वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश में लगभग एक लाख की संख्या में संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं दो लाख की संख्या में आशा बहुएं नियुक्त हैं, जो दो वर्ष लगातार कोरोना महामारी काल में भी डटकर कार्य कर रहीं है।
विज्ञापन

टीकाकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है। राजकीय व साप्ताहिक अवकाश तक में कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि तैनात संविदा कर्मियों केे अन्य राज्यों की तरह नियमित व स्थाई करण किया जाए। साथ ही बताया कि कोविड टीकाकरण में एएनएम को अन्य स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। जहां पर आने-जाने में अधिक खर्च हो रहा है जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। निश्चित भुगतान किए जा रहे भुगतान से ही करना पड़ा रहा है। ऐसे में घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो रहा है। इस दौरान महामंत्री दीपक जैन, नीरज दुबे, गोविंद राज, तारिका अंसारी, राजीव मोदी, विकास श्रीवास्तव, नवीन सोनी, प्रमोद शर्मा, नंदलाल यादव, शालिनी दीक्षित, संजय त्रिपाठी, आदेश श्रीवास्तव, पवन कुमार, अमित तिवारी, प्रियंका तिवारी, दिनेश राजपूत, देशराज दोहरे, सुखदेव पंकज, रुद्र प्रताप सिंह, राजा लाल, नेहा जैन, समता जैन, अफसाना खातून, दीपमाला नायक, शिखा दुबे, मेघा यादव, सुजीता सेन, सावित्री रजक, शकुंतला, भारती, सुनीता, पूजा तिवारी, प्रियंका पाल, रेखा गुप्ता, देशराज, रवि झा, रुद्र प्रताप, आलोक त्रिपाठी, सुधीर कुमार, राजेंद्र राजपूत, जय भारती जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed