फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   contemp of orders, daily updown

जिलाधिकारी के आदेश की हो रही अवहेलना

Fri, 17 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
contemp of orders, daily updown
कैप्सन - झांसी से शिक्षकाओं को लेकर आई वैन - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट/कड़ेसराकलां। जनपद में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बावजूद सरकारी कर्मचारी जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं। वे अपने निजी वाहनों से अप-डाउन कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश हैं। इस समय क्षेत्र में शिक्षा विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, विकासखंड आदि विभागों के कर्मचारी प्रतिदिन झांसी से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने और उसकी चेन का समाप्त करने के लिए काफी प्रयास कर रही है। जनपद झांसी और ललितपुर में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों को झांसी से अप- डाउन करने पर रोक लगाने और जिले में रहकर ही काम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद अधिकांश कर्मचारी उनके आदेश को हल्के में लेते हुए अपने निजी वाहनों से झांसी के विभिन्न गांवों में अप-डाउन कर रहे हैं। इससे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा मड़रा रहा है।
विज्ञापन

इस समय क्षेत्र में अध्यापक, अध्यापिकाएं, बैंक कर्मी, पुलिस स्टाफ, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी, आपूर्ति, राजस्व एवं विकास विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन झांसी से आकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई तो झांसी के कंटेनमेंट क्षेत्र से आते हैं, जहां कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। फिर भी यह लोग जिलाधिकारी के आदेेश को अनदेखा करते हुए, स्वयं के साथ- साथ दूसरों को भी खतरे में धकेलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में क्षमता से अधिक बैठ रहे
ग्राम कड़ेसराकलां और आसपास के क्षेत्र में प्रतिदिन निजी वाहनों से शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी आ रहे हैं। एक वाहन में निर्धारित मात्रा संख्या से इनकी संख्या कहीं अधिक होती है। जबकि, शासन ने निजी वाहनों में सामाजिक दूरी के पालन का आदेश दिया है। इसके बावजूद वह निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

कड़ी कार्रवाई की जाए
ग्राम पंचायत पवा की प्रधान ज्योति मिश्रा व ग्राम कड़ेसराकलां की प्रधान संगीता अगरिया सहित कई और जागरूक ग्राम प्रधानों ने बताया कि वह झांसी से अप-डाउन करने वाले अध्यापक और अध्यापिकाओं सहित अन्य कर्मचारियों को मना कर करा चुकी हैं। परंतु, वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों का ध्यान सख्त कार्रवाई करने की ओर आकृष्ट कराया है।
जो भी अधिकारी या कर्मचारी अप- डाउन कर रहे हैं। यदि हमारे पास सूचना आती है तो उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा।
- योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed